पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर मोदी की बधाई

इमेज स्रोत, AFP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को उसके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी है.
मोदी ने ट्वीट किया, "पाकिस्तान के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं."
मोदी ने ये बधाई ऐसे समय में दी है जब गुरदास पुर, उधमपुर और भारत प्रशासित जम्मू कश्मीर में हमलों के बाद दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण है.
पाकिस्तान भारत से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें.</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>




























