सैलानियों ने किया पहाड़ों का रुख़, क्या ख़त्म हो गया कोरोना का ख़ौफ़?

इमेज स्रोत, Kamal Jagati

कोविड-19 के नए मामलों में रोज़ाना गिरावट आ रही है. ज्यादातर शहरों में मार्केट, रेस्तरां और घूमने फिरने की जगहें खुल रही हैं. इसके साथ ही पर्यटन स्थल, जो काफ़ी दिनों तक सैलानियों के लिए बंद रहे, वहां भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. लेकिन तीसरे लहर की चेतावनी के बावजूद पर्यटकों की ये भीड़ कहीं नए ख़तरे को दावत तो नहीं दे रही? नीचे तस्वीरों में देखिए हिल स्टेशनों पर लोग कैसे उठा रह हैं लुत्फ़.

इमेज स्रोत, Kamal Jagati

इमेज कैप्शन, नैनीताल की इस तस्वीर से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि कितनी बड़ी संख्या में पर्यटक इस शहर में आ रहे हैं.

इमेज स्रोत, Kamal Jagati

इमेज कैप्शन, कई दिनों से सूने पड़े नैनीताल के बाज़ार फिर से गुलज़ार हो गए हैं.

इमेज स्रोत, Kamal Jagati

इमेज कैप्शन, नैनीताल वाहनों से पटे एक पार्किंग स्थल की तस्वीर

इमेज स्रोत, Kamal Jagati

इमेज कैप्शन, परिवार के साथ लुत्फ उठाते पर्यटक

इमेज स्रोत, Sachin Gangtga

इमेज कैप्शन, शिमला की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है शनिवार और रविवार को करीब 40 हज़ार पर्यटक शिमला पहुंचे हैं , वहां के मॉल रोड की एक तस्वीर

इमेज स्रोत, Sachin Gangta

इमेज कैप्शन, शिमला में इस सप्तहांत पर बाहर से क़रीब दस हज़ार गाड़ियों के आने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है.

इमेज स्रोत, Anil Rana

इमेज कैप्शन, मनाली में जून महीने में पर्यटक बड़ी संख्या में पहुँचते रहे हैं लेकिन कोविड की वजह से इस बार जुलाई में पर्यटकों की भीड़ दिख रही है.

इमेज स्रोत, Anil Rana

इमेज कैप्शन, स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि शुक्रवार को ही मनाली में बाहर से आने वालों की संख्या दो हज़ार के पार पहुंच गई थी, शनिवार और रविवार को ये संख्या और बढ़ी गई.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.