लॉकडाउन में बंद पड़ी घरेलू विमान सेवाएँ 25 मई से शुरू होंगी

इमेज स्रोत, The India Today Group

पढ़ने का समय: 2 मिनट

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने घोषणा की है कि देश में 25 मई से घरेलू विमान सेवाएँ शुरू होंगी.

उन्होंने ट्वीट कर बताया कि सभी एयरपोर्ट और एयरलाइन्स को इस बारे में सूचना भेजी जा रही है.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय अलग से इसके बारे में निर्दश जारी करेगा. हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि शुरुआती दौर में कुल घरेलू विमानों का एक छोटा सा प्रतिशत ही काम शुरू करेगा. इससे हमें जो भी अनुभव हासिल होगा उसे देखते हुए हम उड़ानों की संख्या में इज़ाफ़ा करेंगे.

छोड़िए X पोस्ट
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त

सरकार की ओर से चौथे लॉकडाउन में कई तरह के सार्वजनिक परिवहनों के परिचालन की इजाज़त दी गई है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए.

लेकिन अब नागरिक उड्डयन मंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि विमानों में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए निर्धारित दूरी को बरक़रार नहीं रखा जा सकता है.

उन्होंने कहा है कि उड़ान के दौरान बीच की सीट को ख़ाली रखना संभव नहीं है. अगर आप बीच की सीट को ख़ाली भी रखते हैं, तो ऐसी स्थिति होगी जहाँ सोशल डिस्टेंसिंग के लिए निर्धारित दूरी का पालन नहीं हो पाएगा. यदि आप ऐसा करने चाहते हैं, तो एयरलाइन टिकट की क़ीमत 33 फ़ीसदी बढ़ानी पड़ेगी.

उन्होंने कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाले विमानों को लेकर कहा कि कोलकाता समेत पूरे देश में विमान सेवाएँ शुरू होने जा रही है.

उन्होंने कहा, "हम कोलकाता समेत देश के सभी हिस्सों में विमान सेवाएँ शुरू करने जा रहे हैं. लेकिन कोलकाता में जो अभी मौसम की स्थिति है वो शायद विमान सेवाओं को शुरू करने की इजाज़त ना दे."

उन्होंने विमान किराए को लेकर कहा कि हम कुछ बुनियादी फ़ैसले लेने जा रहे हैं जो एयरलाइन टिकट के किराए से संबंधी हो सकते हैं लेकिन यह सुविधाजनक होंगे.

भारत में घरेलू विमान सेवाएँ 24 मार्च की आधी रात से बंद हैं. इससे पहले 19 मार्च को सरकार ने सभी विमानन कंपनियों को यह निर्देश दिया था कि 22 मार्च से कोई भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान भारत से नहीं भरी जाएगी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)