You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
'मिस्त्री के आरोपों की जांच करे एसआईटी'
भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए गए सायरस मिस्त्री की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम यानी एसआईटी गठित करने की मांग की है.
स्वामी ने इस सदंर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पत्र में स्वामी ने कहा है कि मिस्त्री की ओर से एयर एशिया में "लेन-देन में अनियमितताओं" के आरोप लगाए गए हैं और तमाम नियमों के उल्लंघनों का जिक्र किया गया है. ऐसे में एसआईटी में सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और सेबी के अधिकारी होने चाहिए.
स्वामी ने कहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पहले भी एक पत्र लिखा था जिसमें एयर एशिया और विस्तारा एयरलाइन्स में भारतीय साझेदार के तौर पर रतन टाटा की भूमिका पर सवाल उठाया गए थे.
वहीं उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि सभी मुद्दों पर गौर किया जाएगा और किस भी नियम के उल्लंघन की स्थिति में कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)