मारिन को हराकर सिंधु इंडिया ओपन चैंपियन
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत की पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया ओपन सुपर सिरीज़ का ख़िताब जीत लिया है.
फ़ाइनल मुक़ाबले में सिंधु ने शीर्ष वरीयता प्राप्त कैरोलीना मारिन को 21-19, 21-16 से हराया.
रियो ओलंपिक के फ़ाइनल में हार के बाद ये लगातार दूसरा फ़ाइनल मुक़ाबला है, जिसमें सिंधु ने मारिन पर जीत हासिल की है.
इससे पहले सिंधु ने दिसंबर में, दुबई में खेले गए वर्ल्ड सुपर सिरीज़ के फ़ाइनल में मारिन को 21-17,21-13 से हराया था.
अब तक दोनों खिलाड़ियों के बीच 10 मुक़ाबले हो चुके हैं और इसमें दोनों ने पांच-पांच मुक़ाबले जीते हैं.
इमेज स्रोत, Getty Images
ख़िताबी कामयाबी के अपने सफ़र में सिंधु ने सायना नेहवाल और दूसरी वरीयता प्राप्त कोरियाई खिलाड़ी सुंग जी ह्यून को भी हराया.
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें
सबसे अधिक लोकप्रिय
सामग्री् उपलब्ध नहीं है
{{rankTranslation}}