ये कार ड्राइवर को नियम नहीं तोड़ने देगी

फोर्ड कार

इमेज स्रोत, FORD

फ़ोर्ड एक ऐसी कार बेचने की योजना बना रहा है जो सड़कों पर गति सीमा की चेतावनी देखकर गाड़ी की रफ़्तार धीमी हो जाए.

कार कंपनी का कहना है कि इस सुविधा से ड्राइवर जुर्माने से बचेंगे और दुर्घटनाएं भी कम होंगी.

फ़ोर्ड की यह नई तकनीक अगस्तमें यूरोप में लॉंच होने वाली कंपनी की एस-मैक्स कार के दूसरे संस्करण में उपलब्ध होगी.

अमरीकी कार कंपनी के एक प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि इस तकनीक को विश्व भर के अन्य मॉडलों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

'ब्रेक नहीं, ईंधन नियंत्रण'

फोर्ड कार

इमेज स्रोत, FORD

यह तकनीक, जिसे इंटेलीजेंट स्पीड लिमिटर, कहा जा रहा है पहले से ही कार में मौजूद दो तकनीकों का इस्तेमाल करती है.

पहली तकनीक है- एडजस्टेबल स्पीड लिमिटर, जो कार के पहियों पर लगे सेंसरों से कार की रफ़्तार का पता लगाता है.

जब सॉफ़्टवेयर को यह पता चलता है कि कार पहले से तय रफ़्तार से तेज़ है तो यह ब्रेक लगाने के बजाय, इंजन तक पहुंचने वाले ईँधन की मात्रा को कम करने लगता है.

ट्रैफ़िक साइन रिकग्निशन (ट्रैफ़िक चिह्नों को पहचानने वाला)- वाली तकनीक एक वाइडस्क्रीन वीडियो का इस्तेमाल करती है जो ट्रैफिक साइन को देखकर ड्राइवर को उनके बारे में बताती है.

फ़ोर्ड की गाड़ियों में शामिल यह तकनीक अभी तक सिर्फ़ डैशबोर्ड डिस्प्ले पर ग्राफ़िक्स ही दिखाती है.

इस नई तकनीक के बाद ड्राइवर तय समय सीमा से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा से ज़्यादा तक गाड़ी चला सकेंगे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> आप यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>