जंग शुरू होने के बाद पहली बार ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों में हुई बातचीत

इमेज स्रोत, Getty Images
सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फ़ैसल बिन फ़रहान अल सऊद ने अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराग़ची से फ़ोन पर बात की है.
जंग शुरू होने और फारस की खाड़ी के अन्य देशों पर ईरान के हमलों के बाद दोनों के बीच यह पहली आधिकारिक बातचीत थी.
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "दोनों मंत्रियों ने हाल में हुए घटनाक्रमों की समीक्षा की और क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बहाल करने के लिए तनाव कम करने के तरीक़ों पर चर्चा की."
इसराइल और अमेरिका के साथ युद्ध शुरू होने के बाद ईरान ने सऊदी अरब पर भी हमले किए थे.


















