कब-कब हुआ भीड़ पर वाहन से हमला?

बार्सिलोना हमले की तस्वीर

इमेज स्रोत, AFP

स्पेन के बार्सिलोना में वैन से हमले की ताज़ा घटना इस तरह की कोई पहली घटना नहीं है जब हमले के लिए किसी वाहन का इस्तेमाल किया गया.

पिछले एक साल में यूरोप में कई शहरों में भीड़ पर गाड़ी चढ़ाने या दौड़ाने की घटनाएं हुई हैं. एक नज़र ऐसी घटनाओं पर-

वर्जीनिया में हमला

इमेज स्रोत, AFP

वर्जीनिया के चार्ल्ट्सविले में 12 अगस्त 2017: विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों पर गाड़ी दौड़ा दी गई. जेम्स फ़ील्ड्स नामक एक व्यक्ति को इसका ज़िम्मेदार बताया गया.

पेरिस

इमेज स्रोत, EPA

पेरिस में नौ अगस्त 2017: एक व्यक्ति ने कुछ सैनिकों पर बीएमडब्ल्यू गाड़ी दौड़ा दी, इसमें छह लोग घायल हो गए.

लंदन में हमला

इमेज स्रोत, PA

इमेज कैप्शन, लंदन में हमला

लंदन में तीन जून 2017: तीन जिहादियों ने लंदन ब्रिज पर लोगों पर वैन दौड़ा दी और कई लोगों पर चाकू से हमला किया. जून महीने में ही फ़िन्सबरी पार्क में मुसलमानों पर एक वैन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.

लंदन में हमला

इमेज स्रोत, PA

लंदन में 22 मार्च 2017: वेस्टमिनस्टर ब्रिज पर लोगों पर एक गाड़ी दौड़ा दी गई और कार चालक ने एक पुलिसकर्मी को चाकू से हमला कर मार दिया.

स्टॉकहोम का हमलावर

इमेज स्रोत, SWEDISH POLICE

इमेज कैप्शन, स्टॉकहोम का संदिग्ध हमलावर

स्टॉकहोम, स्वीडन, सात अप्रैल 2017: उज़्बेक रख़मत अकिलॉव ने एक डिपार्टमेन्ट स्टोर में लॉरी घुसाकर चार लोगों को मार दिया था.

बर्लिन में हमला

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, बर्लिन में क्रिसमस बाज़ार में भीड़ को निशाना बनाया गया

जर्मनी के बर्लिन में 19 दिसंबर 2016: ट्यूनीशिया के अनीस अम्री ने क्रिसमस मार्केट में एक ट्रक दौड़ा दिया था, इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी. ये बाज़ार ब्राइशाइप्लात्ज़ में स्थित है.

नीस में हमला

इमेज स्रोत, EPA

इमेज कैप्शन, नीस में यही ट्रक भीड़ पर दौड़ाया गया था

फ्रांस के नीस में 14 जुलाई 2016: ट्यूनीशियाई मूल के मोहम्मद लावेइज़ बूहलल ने 'बास्तील डे' पर आतिशबाज़ी देखने के लिए पहुंची भीड़ पर एक लॉरी से हमला किया जिसमें 86 लोगों की मौत हो गई है.

फ्रांस में दिसंबर 2014: नैन्टेस में क्रिसमस मार्केट में वैन से हमला किया गया और दिजाँ में लोगों पर एक कार दौड़ा दी गई, इस हमले में 20 से ज़्यादा लोग घायल हो गए थे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)