फ़्रांस के नीस में हुआ हमला

फ्रांस में नीस के हमले के बाद तीन के राष्ट्रीय शोक का एलान किया गया है. इस हमले में अब तक 84 लोग मारे गए हैं.

फ्रांसीसी प्रधानमंत्री मैन्युएल वाल्स ने आपात सुरक्षा बैठक के बाद कहा कि फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर हमले के ज़रिए फ्रांस की आत्मा पर हमला किया गया है.

लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि फ्रांस ख़ुद को अस्थिर नहीं होने देगा और 'आतंकवादी धमकियों' से नहीं डरेगा.