'वो परेशान करते रहे, हम कांड करते रहे'

इमेज स्रोत, The Hindu
'<link type="page"><caption> द हिंदू' ने</caption><url href="http://www.thehindu.com/" platform="highweb"/></link> एक तस्वीर छापी है. इसमें दिल्ली की सड़क पर लगे एक पोस्टर को दिखाया गया है. इस पोस्टर में केजरीवाल सरकार के विज्ञापन, 'हम काम करते रहे वो परेशान करते रहे' को बदलकर 'हम कांड करते रहे वो परेशान करते रहे' कर दिया गया है.
अख़बार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक़ दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार के साथ एक आपत्तिजनक वीडियो में दिखी महिला ने अपनी पहचान छिपाने की गुहार लगाई है.
उस महिला ने पूर्व मंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने राशन कार्ड दिलाने के बदले उनके साथ संबंध बनाए.

इमेज स्रोत, EPA
<link type="page"><caption> 'द टाइम्स ऑफ़ इंडिया'</caption><url href="http://thetimesofindia.com/" platform="highweb"/></link> की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रह रहे हिज्बुल कमांडर सैयद सलाहउद्दीन ने भारत को धमकी देते हुए कहा है कि वे कश्मीर घाटी को आत्मघाती हमलावरों से भर देंगे.
रविवार को भारतीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल श्रीनगर पहुँच रहा है.
'द टाइम्स ऑफ़ इंडिया' की ही एक और रिपोर्ट के मुताबिक़ राजधानी दिल्ली में रोज़ाना तीन बच्चे यौन अपराधों के शिकार होते हैं. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के डेटा के हवाले से ये रिपोर्ट प्रकाशित की गई है.

इमेज स्रोत, AFP
<link type="page"><caption> 'द इंडियन एक्सप्रैस' </caption><url href="http://indianexpress.com/" platform="highweb"/></link>की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ केंद्र सरकार ने कश्मीर में पैलेट बंदूकों की जगह मिर्ची पाउडर के गोलों के इस्तेमाल को मंज़ूरी दे दी है. ये गोले शरीर में जलन के साथ ही आंखों में भी जलन पैदा करते हैं. इन्हें जिन पर इस्तेमाल किया जाता है वो बहुत परेशान हो जाते हैं.
'द इंडियन एक्सप्रैस' की ही एक और रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाक़े में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
































