ब्रजेश पाठक 'हाथी' से उतरे, 'फूल' थामा

इमेज स्रोत, MAHESH SHARMA TWITTER
उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा के एक और नेता ब्रजेश पाठक ने सोमवार को पार्टी छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ले ली.
हालांकि बहुजन समाज पार्टी ने दावा किया है कि ब्रजेश पाठक को पार्टी से निकाला गया है.
ब्रजेश पाठक ने नई दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली.
ब्रजेश पाठक के बीएसपी छोड़ने की अटकलें पिछले कुछ समय से लग रही थीं, लेकिन क़रीब एक हफ़्ते पहले तक ख़ुद पाठक ने उन अटकलों को आधिकारिक तौर पर ख़ारिज किया था.
ब्रजेश पाठक उन्नाव से बीएसपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं और उसके बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया था.

इमेज स्रोत, AFP GETTY
साल 2012 में बीएसपी की कथित सोशल इंजीनियरिंग में पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्र के साथ उन्होंने भी अहम भूमिका निभाई थी.
ब्रजेश पाठक के बीएसपी छोड़ने की अटकलें पिछले कुछ समय से लग रही थीं लेकिन क़रीब एक हफ़्ते पहले तक ख़ुद पाठक ने उन अटकलों को आधिकारिक तौर पर ख़ारिज किया था.
दिलचस्प बात यह है कि रविवार को आगरा में हुई बीएसपी की रैली के वो न सिर्फ़ प्रमुख संयोजकों में से थे बल्कि उसमें वो शामिल भी थे.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi/" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
































