क्रिसमस के मौक़े पर क्या बोले ईसाई धर्मगुरू पोप फ्रांसिस
इमेज स्रोत, Getty Images
दुनियाभर में श्रीलंका से लेकर वियतनाम और अमरीका से लेकर ब्रिटेन जैसे यूरोपीय देशों में करोड़ों लोग अपने अपने अंदाज़ में क्रिसमस का त्योहार मना रहे हैं.
ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने इस मौक़े पर दुनिया भर में रहने वाले ईसाई समुदाय के लोगों को संदेश देते हुए कहा है, "आपके मन में ग़लत विचार हो सकते हैं. आप कुछ बहुत ख़राब काम कर सकते हैं. लेकिन ईश्वर फिर भी आपसे प्यार कर सकता है."
83 वर्षीय पोप फ्रांसिस ने कहा है, "क्रिसमस का मौक़ा हमें ये याद दिलाता है कि परमपिता हमें प्यार करते हैं. और हममें से सबसे ख़राब लोगों को भी प्यार करते हैं. मैं आपसे प्यार करता हूं और हमेशा करता रहूंगा क्योंकि आप सब मेरी नज़रों में बेहद ख़ास हैं."
इमेज स्रोत, EPA
कोलंबो में इसी साल ईस्टर संडे के मौक़े पर चरमपंथियों ने तीन चर्चों पर आत्मघाती हमले किए थे जिनमें 300 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई थी.
इमेज स्रोत, EPA
संयुक्त अरब अमीरात में ईसाई समुदाय भी अच्छी-ख़ासी संख्या में रहता है.
क्रिसमस के मौक़े पर सेंट जोसेफ़ केथेड्रल में एक महिला दिया जलाती हुई.
इमेज स्रोत, AFP
वियतनाम की राजधानी में क्रिसमस के जश्न के बीच एक महिला फ़ोटो खींचती हुई.
इमेज स्रोत, EPA
इमेज स्रोत, Reuters
फ़लस्तीन क्षेत्र में बेथलेहम में आधी रात को लोग प्रार्थना करते हुए नज़र आए. बाइबिल के मुताबिक़, इसी क्षेत्र में ईसा मसीह का जन्म हुआ था.
इमेज स्रोत, AFP
ऑस्ट्रेलिया के एक बड़े शहर सिडनी में प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के हवाई द्वीप में छुट्टियां मनाने के लिए आलोचना की गई. क्योंकि ऑस्ट्रेलिया इस समय जंगलों में लगी बेहद ख़तरनाक आग से जूझ रहा है.
इमेज स्रोत, EPA
सिडनी की दीवार पर बनी इस मुराल पेंटिंग के ज़रिए उनकी आलोचना करने की कोशिश की गई है.
ऑस्ट्रेलिया में क्रिसमस के रंग में राजनीतिक आलोचना का ये भी एक तरीक़ा उभर कर सामने आया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें
सबसे अधिक लोकप्रिय
सामग्री् उपलब्ध नहीं है