आज की पांच बड़ी ख़बरें: कैराना का असर, किसानों के लिए गन्ना पैकेज

इमेज स्रोत, Reuters

कैराना का असर, किसानों के लिए गन्ना पैकेज

लोकसभा उपचुनाव के नतीज़ों के बाद मोदी सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सात हज़ार करोड़ रुपये के राहत पैकेज पर काम कर रही है.

देश भर के गन्ना किसानों का 22 हज़ार करोड़ रुपये चीनी मिलों पर उधार है और इसमें आधे से ज़्यादा पैसे उत्तर प्रदेश के किसानों का बकाया है.

इमेज स्रोत, RAVEENDRAN/AFP/Getty Images

ईडी के सामने पेश हो सकते हैं चिदंबरम

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम एयरसेल-मैक्सिस केस में अपना बयान दर्ज कराने के लिए आज प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हो सकते हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मसले पर ईडी को चिदंबरम के ख़िलाफ़ 5 जून तक कोई कार्रवाई न करने का निर्देश दे रखा है.

इमेज स्रोत, Reuters

ग्वाटेमाला में ज्वालामुखी का कहर

ग्वाटेमाला के फ़्यूएजो ज्वालामुखी के विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है. ज्वालामुखी से निकलने वाली राख आसमान में 10 किलोमीटर ऊंचाई तक गई.

इमेज स्रोत, EPA

विश्व पर्यावरण दिवस का मेजबान भारत

भारत की मेजबानी में हो रहे 43वें विश्व पर्यावरण दिवस के लिए इस बार की थीम रखी गई है, 'प्लास्टिक कचरे को हटाओ.'

इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि, दुनिया भर के पर्यावरण मंत्री, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को संबोधित करेंगे.

इमेज स्रोत, dilip sharma/BBC

जारी है शिलॉन्ग का संकट

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग के पंजाबी लेन इलाके से शुरू हुई हिंसा के बाद पूरे शहर में तनाव बना हुआ है.

हालात पर नियंत्रण रखने के लिए वहां केंद्रीय अर्धसैनिकों के क़रीब 1000 जवान भेजे गए हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)