सोशल: 'कम स्कोर वाले मैचों का बदला लेगा रे तेरा वॉर्नर'
इमेज स्रोत, BCCI
कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने 126 रनों की शानदार पारी खेली है.
आईपीएल में एक कप्तान के रूप में यह सबसे बड़ी पारी है. वॉर्नर ने 11वें ओवर में ही शतक ठोक दिया था.
इससे पहले 2011 में वीरेंद्र सहवाग ने डेक्कन चार्जर्स के ख़िलाफ़ 119 रनों की पारी खेली थी. वॉर्नर ने 59 गेंदों में 126 रन मारे हैं. इसमें उन्होंने 10 चौके और आठ छक्के मारे.
डेविड वॉर्नर की इस पारी की सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है. पढ़िए किसने क्या लिखा?
हर्षा भोगले ने ट्वीट किया, ''ये कत्लेआम जैसा है और ये सबूत है कि जब डेविड वॉर्नर लय में होते हैं, तब अपने आपमें एक अलग लीग होते हैं.''
इमेज स्रोत, TWITTER
विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट कर 11वें ओवर में डेविड वॉर्नर के सेंचुरी बनाने को अविश्वसनीय बताया.
इमेज स्रोत, TWITTER
महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने ट्वीट किया, ''डेविड वॉर्नर किसी भी वक्त शतक बना सकते हैं. डेविड को बॉल पर बल्ला चलाते हुए जिसने भी देखा होगा, उसे इस बात का अंदाज़ा रहा होगा.''
इमेज स्रोत, TWITTER
@ikpsgill1 ने लिखा, ''कोलकाता की हालत इस वक्त होगी- वट द फिश.''
इमेज स्रोत, TWITTER
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें
सबसे अधिक लोकप्रिय
सामग्री् उपलब्ध नहीं है