जब फ़ेसबुक से फैली 'विस्फोट' की ग़लत ख़बर
इमेज स्रोत, Facebook
बैंकॉक में मंगलवार को फ़ेसबुक यूज़र्स को फ़ेसबुक सेफ़्टी चेक फीचर की ओर से एक 'विस्फोट' को लेकर ग़लत अलर्ट मिले.
फ़ेसबुक ने ख़तरे के हालात में यूज़र्स को ख़ुद को सुरक्षित बताने के फीचर की शुरुआत की है.
हालांकि फ़ेसबुक का इस बारे में ये कहना है कि 'घटना की पुष्टि के लिए उसने थर्ड पार्टी पर भरोसा किया था.'
इससे कई लोगों को ऑनलाइन विस्फोट की ग़लत ख़बर मिली और उन्होंने इसे इंटरनेट पर शेयर भी किया.
हाल ही में फ़ेक न्यूज फैलाने के लिए फ़ेसबुक की खासी आलोचना हो चुकी है.
क्या हुआ था बैंकॉक में?
इमेज स्रोत, @SaksithCNA/Twitter
दरअसल मंगलवार को बैंकॉक में एक प्रदर्शनकारी ने एक सरकारी इमारत पर पटाखे फेंके थे.
फ़ेसबुक के मुताबिक़ इसके बाद सेफ्टी चेक फीचर ने स्थानीय समयानुसार करीब नौ बजे रात में 'द एक्सपलोज़न इन बैंकॉक' नाम से एक पेज बनाया और लोगों ने उसमें ख़ुद को सुरक्षित होने के बारे में सूचना देनी शुरू कर दी. और इस तरह से यह ख़बर फैल गई.
इस पेज पर एक वेबसाइट बैंकॉक इनफ़ॉर्मर डॉटकॉम का भी लिंक था जो बैंकॉक में 2015 में हुए एक धमाके का पुराना बीबीसी वीडियो था.
कैसे काम करता है फेसबुक सेफ़्टी चेक?
इमेज स्रोत, Reuters
यह फीचर जब पहले पहल शुरू हुआ था तब इसे मैनुअली अलर्ट किया जाता था, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया.
अब कोई घटना होने पर लोग ख़ुद फेसबुक को घटना के बारे में अलर्ट करते हैं.
तब फ़ेसबुक इस बात की पड़ताल करता है कि लोग इस घटना के बारे में उस इलाके में बात कर रहे हैं या नहीं.
अगर उस इलाके में कई लोग इसके बारे में बात कर रहे होते हैं, तो ख़ुद को सुरक्षित बताने को लेकर फेसबुक पर एक फीचर अपने आप एक्टिव हो जाता है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें
सबसे अधिक लोकप्रिय
सामग्री् उपलब्ध नहीं है