तस्वीरों में देखें क्या कुछ ख़ास रहा अगस्त महीने के पहले सप्ताह में

इमेज स्रोत, Marwan Tahtah/Getty Images

इमेज कैप्शन, बेरूत में तबाह हो चुकी इमारतों के ऊपर से उठता हुआ धुआं, 4 अगस्त को हुए एक घातक विस्फोट में कम से कम 137 लोग मारे गए थे। विस्फोट एक गोदाम में हुआ जहां लगभग 3,000 टन अमोनियम नाइट्रेट रखा हुआ था.

इमेज स्रोत, JIJI/EPA

इमेज कैप्शन, हिरोशिमा पर बमबारी की 75 वीं वर्षगांठ वहां बने स्मारक के पास पानी में कागज के लालटेन तैराते लोग. जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे और हिरोशिमा के मेयर तबाही में बच गए लोगों और उनके परिवार के साथ शहर के पीस पार्क में मौजूद रहे. कोरोना महामारी के कारण इस साल इस सभा को बहुत छोटे स्तर पर आयोजित किया गया.

इमेज स्रोत, ADNAN ABIDI/Reuters

इमेज कैप्शन, दिल्ली में कोविड -19 के कराण जान गंवा बैठी महिला की लाश को दफ़नाने से पहले आराम करता एक हेल्थ वर्कर. कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में 21 लाख के पार पहुंच गई है.

इमेज स्रोत, NASA/Bill Ingalls/Handout via EPA

इमेज कैप्शन, अमरीका के फ़्लोरिडा में स्पेस एक्स के एक स्पेसक्राफ्ट में बैठे नासा के अंतरिक्ष यात्री रॉबर्ट बैनकेन और डगलस हर्ले. दोनों ही इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से पिछले रविवार को लौटे थे.

इमेज स्रोत, AMIR COHEN/Reuters

इमेज कैप्शन, इसराइल के तेल अवीव में ईद-उल-अज़हा के दिन आराम करते लोग.

इमेज स्रोत, Vasily Fedosenko/Reuters

इमेज कैप्शन, बेलारूस के मिन्सक में पैराट्रूपर्स का जश्न

इमेज स्रोत, NATHAN HOWARD/Reuters

इमेज कैप्शन, सीज़र मेकॉल नाम के इस इलेमा जानवर को नो ड्रामा इलेमा कहते हैं. ओरेगन के पोर्टलैंड में पुलिस के ख़िलाफ़ चल रहे प्रदर्शन कर रहे लोगों के लिए इससे मिलना एक सुकूनदेह अनुभव था.

इमेज स्रोत, Ben Birchall/PA Wire

इमेज कैप्शन, ब्रिटेन के ब्रिस्टल में दिल के आकार में सजे हॉट बलून. यहां सोशल डिस्टेंसिंग के संदेश के साथ 43 हॉट बलून्स को उड़ाया गया

इमेज स्रोत, Ben Birchall/PA Wire

इमेज कैप्शन, बैरी आइलैंड में अपनी यात्रा के दौरान ड्यूक और डचेज़ ऑफ़ कैंब्रिज

इमेज स्रोत, Victoria Jones/PA Wire

इमेज कैप्शन, दक्षिणी लंदन में आम दिनों की तुलना में इस सप्ताह के बीच कुछ अधिक गर्मी रही. गर्मी से राहत के लिए स्वीमिंग पूल में एक बच्चे ने छलांग लगाई.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)