पत्रकार जमाल ख़ाशोज्जी की हत्या पर कार्टून की दुनिया में छिड़ी जंग

इमेज स्रोत, Twitter

    • Author, बीबीसी मॉनिटरिंग
    • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
  • पढ़ने का समय: 4 मिनट

सऊदी के जाने-माने पत्रकार जमाल ख़ाशोज्जी की गुमशुदगी और अब उनकी हत्या की बात सामने आने बाद अरब देशों के सोशल मीडिया पर इस मामले की ख़ूब चर्चा हो रही है.

सऊदी अरब के शाही परिवार की आलोचना वाले कुछ कार्टूनों में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को सऊदी के प्रिंस के ख़ून से सने हाथ धुलवाते हुए दिखाया गया है.

इसी तरह सऊदी सरकार का समर्थन करने वाले मीडिया संस्थानों ने भी मज़ाकिया अंदाज़ में तुर्की के दावों को झूठा बताया है.

इमाद हज्जाज एक कार्टूनिस्ट हैं जो अल-अरबी अल जदीद में काम करते हैं. इमाद जॉर्डन के नागरिक हैं.

ख़ाशोज्जी की गुमशुदगी के बाद से ही इमाद लगातार इस संबंध में ट्वीट कर रहे हैं.

उन्होंने इस मामले में पहला कार्टून बनाया था, जिसमें उन्होंने सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को किसी भयावह तांत्रिक का रूप दिया है और उनके चारों तरफ अंधेरा दिखाया है. इस कार्टून में उनके चारों तरफ़ काग़ज़ उड़ते हुए दिखाए गए हैं.

छोड़िए X पोस्ट, 1
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 1

एक और कार्टून में जमाल ख़ाशोज्जी का स्केच बनाया गया है. साथ में एक कलम भी बनी है और सवाल लिखा गया है कि 'जमाल कहां हैं?'

छोड़िए X पोस्ट, 2
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 2

एक अन्य कार्टून में बोतल से गिरती स्याही को काग़ज़ पर बहते हुए दिखाया गया है. इस काग़ज़ पर ख़ाशोज्जी का नाम लिखा है. स्याही का रंग काले से लाल में बदल रहा है. इस कार्टून के बारे में लिखा गया है, ''ना तो स्याही को मिटाया जा सकता है और ना ख़ून को.''

छोड़िए X पोस्ट, 3
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 3

इसी तरह से मुस्लिम ब्रदरहुड के समर्थन वाली लंदन स्थित अरबी 21 वेबसाइट ने भी कुछ कार्टून पोस्ट किए हैं.

इन कार्टूनों में पेन को स्वतंत्रता का प्रतीक बताया गया है.

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फ़ार्स ने अपनी वेबसाइट पर एक कार्टून प्रकाशित किया है जिसमें सऊदी का एक अधिकारी ख़ाशोज्जी की लाश को तलवार से काट रहा है.

उनके पीछे सऊदी का झंडा लगा है और किंग की तस्वीर लगी है. इस तस्वीर में किंग ने अपने मुंह पर उंगली रखी है जो दर्शाती है कि शाही परिवार सबकुछ जानते हुए भी इस मामले में चुप्पी साधे रहा.

इमेज स्रोत, TWITTER/@MOHAMEDNASRAJA

अल-जज़ीरा के पत्रकार मोहम्मद नस्र ने इस कार्टून को ट्वीट किया है और लिखा है, ''जमाल ख़ाशोज्जी की हत्या पर बेहद शानदार कार्टून है. वे सच्चाई को छिपाना चाहते हैं. यही वजह है कि उन्होंने अल-जज़ीरा चैनल को बंद करने के लिए अभियान चलाया.''

जॉर्डन में रहने वाले कैरिकेचर आर्टिस्ट ओसामा हज्जाज ने 15 अक्टूबर को एक कार्टून पोस्ट किया था जिसमें सऊदी के दूतावास के बाहर सऊदी का एक आदमी ख़ून से सनी गठरी घसीट रहा है और उस आदमी पर एक खुफ़िया व्यक्ति नज़र रखे हुए है.

छोड़िए X पोस्ट, 4
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 4

हालांकि इसी तरह सऊदी का समर्थन करने वाले कार्टून भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

सऊदी के समर्थन वाले मीडिया संस्थानों ने भी मज़ाकिया लहजा अपनाते हुए शाही परिवार की निंदा करने वालों की आलोचना की है.

अमज़द रसमी सऊदी समर्थन वाले समाचार पत्र अल-शर्क़ अल-अवसत में व्यंग्यचित्र बनाते हैं. इसका दफ़्तर लंदन में है.

उन्होंने एक कैरिकेचर बनाया है जिसमें तेल क़तर के मीडिया को एक ऐसे पेट्रोल पंप के रूप में दिखाया है जो पास में लगी आग पर तेल छिड़क रहा है.

इमेज स्रोत, AAWSAT

सऊदी की समाचार वेबसाइट सब्क़ ने उस ख़बर से जुड़ा कार्टून पोस्ट किया है जिसमें समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पहले इस्तांबुल स्थित सऊदी के राजदूत को हटाए जाने की ख़बर प्रकाशित की और फिर हटा ली.

इस कार्टून में सबसे आगे अल-जज़ीरा चैनल को बीन बजाते हुए एक राक्षस के रूप में दिखाया गया है जिसके पीछे बाक़ी समाचार चैनल नाचते हुए जा रहे हैं.

इमेज स्रोत, Twitter

इसमें उन्होंने एक हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है जो इस तरह है, #media_of_evil_and_lies.

इसी कार्टून में एक रॉयटर्स को एक बुज़ुर्ग के रूप में दिखाया गया है जो तय नहीं कर पा रहा कि उसे किधर जाना है.

ये भी पढ़ेंः

(बीबीसी मॉनिटरिंग दुनिया भर के टीवी, रेडियो, वेब और प्रिंट माध्यमों में प्रकाशित होने वाली ख़बरों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करता है. आप बीबीसी मॉनिटरिंग की ख़बरें ट्विटर और फ़ेसबुक पर भी पढ़ सकते हैं.)

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)