चीन में कार ने 9 लोगों को कुचला

घटनास्थल

इमेज स्रोत, Twitter

पढ़ने का समय: 1 मिनट

चीन में अधिकारियों का कहना है कि दक्षिणी हुनान प्रांत के हेंगयांग शहर के व्यस्त चौराहे पर एक व्यक्ति ने अपनी कार से कई लोगों को कुचल दिया है. घटना में कम से कम 9 लोग मारे गए हैं और 43 अन्य घायल हुए हैं.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक़, स्थानीय समयानुसार शाम 7.40 बजे बिनजियांग चौक पर लाल रंग की एसयूवी कार से कई लोगों को टक्कर मारी गई. कुछ ख़बरों में कहा गया है कि लोगों को चाक़ू भी मारे गए हैं.

अधिकारियों का कहना है कि कार चला रहे व्यक्ति की पृष्ठभूमि आपराधिक रही है और उसे पकड़ लिया गया है. अधिकारियों ने अभी ये नहीं बताया है कि घटना चरमपंथ से संबंधित है या नहीं.

घटना के वीडियो फ़ुटेज में नज़र आ रहा है कि कार के हमलावर होने की वजह से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई.

छोड़िए X पोस्ट
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त

पुलिस के मुताबिक़ हमलावर का नाम यांग ज़नयुन है, जिसकी उम्र 54 वर्ष है.

bbchindi.com

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)