इन इमारतों को देखकर दंग रह जाएंगे
इमेज स्रोत, Keith Hunter
यूनाइटेड किंगडम (UK) में सर्वश्रेष्ठ बिल्डिंग के लिए मिलने वाले 22वें रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स (RIBA) स्टर्लिंग प्राइज के लिए छह बिल्डिंगों को शॉर्टलिस्ट किया गया है.
सिटी ऑफ ग्लासगो कॉलेज का न्यू सिटी कैंपस पहला फ़ाइनलिस्ट है जो उस प्रोजेक्ट का हिस्सा है जिसके तहत कॉलेज की 11 बिल्डिंगों को मिलाकर दो किया जा रहा है. जजों ने कहा, 'यह एक आश्चर्यजनक और कठिनाई भरा प्रोजेक्ट है. इसमें आर्किटेक्चर की बेहतरीन स्किल का इस्तेमाल हुआ है. यह शहर के लिए भी अच्छा योगदान है.'
इमेज स्रोत, Alex de Rijke
हैस्टिंग्स पियर में आग लगने के क़रीब साढ़े पांच साल बाद अप्रैल 2016 में आम जनता के लिए दोबारा खोला गया था. जजों ने कहा, 'इसके डिजाइन, फ्री, ओपन एंट्री के अलावा आसपास का प्राकृतिक माहौल भी बेहद खास है.'
इमेज स्रोत, Johan Dehlin
वेस्ट लंदन में बने जर्गन टेलर का फोटोग्राफी स्टूडियो में तीन बिल्डिंग और एक गार्डन शामिल है. जजों ने कहा, 'यह प्रोजेक्ट अपने आप में एक पूर्ण विकसित और आत्मविश्वास से भरा है. यह बेहतर कार्यस्थल है.'
इमेज स्रोत, JOAS SOUZA
ब्रिटिश म्यूजियम वर्ल्ड कंजर्वेशन और एक्जिबिशन सेंटर को म्यूजियम के कलेक्शन के जरिए बनाया गया. जजों ने बिल्डिंग के बनाने और इस दौरान की चुनौतियों की तारीफ की.
इमेज स्रोत, Hélène Binet
ऐतिहासिक हॉकीयार्ड चैथम पर स्थित द कमांड ऑफ द ओशंस डिस्प्ले अब बीते साल आम जनता के लिए खोला गया था. जजों ने कहा, 'विकास की दिशा में यह प्रोजेक्ट चैंपियन है. पहले से मौजूद फैब्रिक को अपनाना और कल्पना युक्त इस्तेमाल बेहद ख़ास है.'
इमेज स्रोत, Timothy Soar
लंदन के स्टोक नेविंगटन में क्रॉस लैमिनेटेड लकड़ी की हाउसिंग स्कीम के तहत बैरेट्स ग्रोव को बनाया गया. जजों ने कहा, 'बिल्डिंग को जिस पैटर्न पर बनाया गया है यह इसकी लंबाई पर फ़िट बैठता है.' विजेता की घोषणा 31 अक्टूबर को होगी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें
सबसे अधिक लोकप्रिय
सामग्री् उपलब्ध नहीं है