विमान ट्रेनी के हवाले कर सो गया पाकिस्तान एयरलाइंस का पायलट
पाकिस्तान के जाने-माने अख़बार डॉन की ख़बर के मुताबिक, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक वरिष्ठ पायलट उड़ान के दौरान विमान को ट्रेनी के हवाले कर सो गया.
ख़बर के मुताबिक, ये घटना इसी साल अप्रैल के आख़िरी हफ्ते की है जब पीआईए का एक विमान इस्लामाबाद से लंदन की उड़ान पर था.
इस ख़बर में दावा किया गया है कि इस्लामाबाद से विमान के उड़ान भरने के बाद वरिष्ठ पायलट ने विमान एक ट्रेनी पायलट के हवाले किया और ख़ुद पैसेंजर कंपार्टमेंट में जाकर सो गया.
पायलट ने ढाई घंटे की नींद ली. विमान में 305 से अधिक मुसाफ़िर सवार थे.
इस घटना को उड्डयन सुरक्षा नियमों का उल्लंघन मानते हुए वरिष्ठ पायलट आमिर अख़्तर हाशमी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई है.
पीआईए के प्रवक्ता के हवाले से ख़बर में कहा गया है कि वरिष्ठ पायलट आमिर अख़्तर हाशमी को उड़ान सेवाओं से हटा दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है.
वरिष्ठ पायलट आमिर अख़्तर हाशमी, पाकिस्तान एयरलाइंस पायलट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं और उन्हें काफी दबंग माना जाता है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें
सबसे अधिक लोकप्रिय
सामग्री् उपलब्ध नहीं है