इटली में मारा गया बर्लिन बाज़ार का 'हमलावर'
इमेज स्रोत, BKA / HANDOUT
इतालवी मीडिया के अनुसार बर्लिन के क्रिसमस बाज़ार में ट्रक से हमला करने वाले संदिग्ध ट्यूनीशियाई शरणार्थी अनीस आमरी को पुलिस ने मिलान शहर में गोली मार दी है.
इटली का गृह मंत्रालय जल्दी ही इस बारे में प्रेस कांफ्रेस करने वाला है.
रिपोर्टों के अनुसार पुलिस ने मिलान के सेस्टो सैन जियोवानी इलाक़े में पुलिस गश्त के दौरान संदिग्ध की पहचान की थी.
मृतक के फिंगरप्रिंट भी अनीस आमरी से मेल खा रहे हैं.
जर्मनी की केंद्रीय पुलिस ने अनीस आमरी की दो तस्वीरें भी जारी की हैं.
जर्मनी की राजधानी बर्लिन के एक व्यस्त क्रिसमस बाज़ार में ट्रक से हमला किया गया था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी और कुल 49 लोग घायल हुए थे.
हमले में इस्तेमाल किए गए ट्रक पर पोलैंड की नंबर प्लेट थी और ट्रक के कैबिन से संदिग्ध अनीस आमरी के फिंगरप्रिंट प्राप्त हुए थे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें
सबसे अधिक लोकप्रिय
सामग्री् उपलब्ध नहीं है