औरतों को लेकर आपकी सोच कैसी है, चेक कीजिए

फ़र्ज़ कीजिए कि एक लड़की जिसकी बांह पर टैटू है और उसने पूरा शरीर कपड़ों से नहीं ढंका है. क्या उसे देखते ही आप कोई राय बनाएंगे?
अगर यही लड़की आपको मंदिर में पूजा करती दिख जाए तो क्या आपकी राय कुछ जुदा होगी?
हमारे फ़ैसलों में हमारे व्यक्तित्व की झलक होती है.
नीचे हम पुरुषों के लिए पांच ऐसी स्थितियां दे रहे हैं जिसके केंद्र में औरत है. इन स्थितियों में आप क्या करेंगे, इसके चार-चार विकल्प मौजूद हैं.
आप किसी एक विकल्प को चुन सकते हैं. क्लिक करने के साथ ही आपको अपने जवाब का एक मूल्यांकन दिखेगा. यह मूल्यांकन प्रोफ़ेसर सविता सिंह ने किया है जो इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में स्कूल ऑफ़ जेंडर एंड डेवलपमेंट स्टडीज़ की प्रोफ़ेसर हैं.
इस क्विज़ का मक़सद आपके बारे में फ़ैसला सुनाना नहीं है. हम सलाह देंगे कि आप ये क्विज़ कई बार खेलें, अलग-अलग जवाबों पर क्लिक करके अपने भीतर झांके और इस पर अपने दोस्तों से भी बात करें.
हमें यक़ीन है कि आप महिलाओं का सम्मान करते हैं पर शायद ये परखना भी ज़रूरी हो कि कहीं अनजाने में आपके रोज़मर्रा के फ़ैसलों पर कोई 'स्त्री विरोधी इंजेक्शन' तो हावी नहीं हो गया है?
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)


































