तस्वीरें: दूसरे रिसेप्शन में इस अंदाज़ में दिखे दीपिका-रणवीर

इमेज स्रोत, Getty Images

बुधवार को मुम्बई के ग्रैंड हयात होटल में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का दूसरा रिसेप्शन था.

14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में कोंकणी रीति-रिवाज से दोनों की शादी हुई थी.

इस शादी में केवल ख़ास दोस्तों और रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था.

इमेज स्रोत, Getty Images

शादी का पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु के लीला पैलेस होटल में दिया गया था. यह रिसेप्शन दीपिका के माता-पिता की ओर से था.

बुधवार को मुंबई में रणवीर के माता-पिता की तरफ़ से दूसरा रिसेप्शन दिया गया, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी शिरकत की.

इमेज स्रोत, Facebook/Deepika Padukone

इमेज कैप्शन, सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर

दीपिका और रणवीर की शादी के बाद उनके प्रशंसकों को तस्वीरों के लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ा था क्योंकि दोनों ने शादी के अगले दिन तस्वीरें शेयर की थीं.

इमेज स्रोत, Facebook/Deepika Padukone

इमेज कैप्शन, शादी के बाद शेयर की गई सबसे पहली तस्वीर

मगर रिसेप्शन के बाद फ़ैन्स उनकी तस्वीरों का ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ा क्योंकि उन्होंने तुरंत ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दीं.

इमेज स्रोत, Facebook/Deepika Padukone

इमेज कैप्शन, सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर

इस रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर ने सफ़ेद रंग के कपड़े पहने हुए थे, जिन पर सुनहरे रंग की कढ़ाई हुई थी. मांग में सिंदूर लगाए, बड़े-से हार और झुमकों के साथ दीपिका बेहद ख़ूबसूरत नज़र आ रही हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images

रणवीर और दीपिका की शादी शुरू से ही सुर्खियों में रही है. पिछले महीने जब इस जोड़े ने अपनी शादी की तारीख़ का एलान किया था तो उन्होंने ख़ास शादी का कार्ड जारी किया था. उस कार्ड की ख़ासियत थी कि वह हिंदी में लिखा हुआ था.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, पहले रिसेप्शन की तस्वीर

इमेज स्रोत, Getty Images

विदेश में शादी करने के बाद भारत लौटे इस नवविवाहित जोड़े ने पहले एयरपोर्ट पर और उसके बाद अपने अपार्टमेंट से अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया और तस्वीरें भी खिंचवाईं.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, मुम्बई एयरपोर्ट पर बैंगलुरु के लिए रवाना होते हुए.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, शादी के बाद पहली बार मुम्बई के अपने अपार्टमेंट में पहुंचने पर.

फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की मानें तो दोनों सितारों के बीच 'गोलियों की रास लीला - रामलीला' फ़िल्म के दौरान प्यार पनपा था.

इमेज स्रोत, Facebook/Deepika Padukone

इमेज कैप्शन, शादी के बाद सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर

महीने के लगभग 15 दिन दीपिका-रणवीर की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मगर दूसरा रिसेप्शन दीपिका-रणवीर की शादी का आख़िरी समारोह था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)