BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 05 नवंबर, 2008 को 20:42 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
दोनों टीमों के लिए अहम है नागपुर टेस्ट
 
भारतीय टीम
भारतीय टीम इस सिरीज़ को जीतने की कोशिश में है
नागपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से शुरू हो रहा चौथा और अंतिम टेस्ट कई मायनों में अहम है.

नागपुर टेस्ट महेंद्र सिंह धोनी का स्थाई कप्तान के रूप में पहला टेस्ट होगा.

सौरभ गांगुली यहाँ अंतिम बार भारतीय टीम की ओर से मैदान में उतरेंगे.

वीवीएस लक्ष्मण यहाँ अपना 100 वाँ टेस्ट खेलने जा रहे हैं.

इस मैच में एम विजय अपने टेस्ट जीवन की शुरुआत करेंगे.

साथ ही नागपुर टेस्ट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही इस सिरीज़ का भी फ़ैसला करेगा.

भारत सिरीज़ में 1-0 से आगे है और वह इस पर तभी कब्ज़ा जमा सकता है जब वह या तो नागपुर टेस्ट जीते अथवा ड्रा करे.

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ये मैच जीतकर सिरीज़ बराबर करना चाहेगा.

माना जा रहा है कि पोंटिंग की सबसे बड़ी मुश्किल कमजोर स्पिन गेंदबाज़ी है.

विशेषज्ञों का कहना है कि नागपुर में पिच के धीमा रहने की ज्यादा संभावना है.

नागपुर टेस्ट में धोनी की कप्तानी और द्रविड़ की बल्लेबाज़ी पर ख़ास नज़र रहेगी. पिछले कुछ समय से राहुल द्रविड़ अच्छे फॉर्म में नहीं चल रहे हैं.

धोनी कप्तान के रूप में इस टेस्ट के महत्व को समझते हैं.

नागपुर में अगर वो ऑस्ट्रेलिया को हरा देते हैं तो ये जीत उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करेगी.

 
 
सचिन तेंदुलकर सचिन को आराम
इंग्लैंड के ख़िलाफ़ चुनी गई वनडे टीम में सचिन को शामिल नहीं किया गया है.
 
 
गौतम गंभीर नागपुर से बाहर गंभीर
एक टेस्ट के लिए प्रतिबंधित गौतम गंभीर की अपील को आईसीसी ने ठुकरा दिया है.
 
 
अनिल कुंबले कुंबले ने संन्यास लिया
दिल्ली टेस्ट के बाद अनिल कुंबले ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सचिन पर बयान से पलट गई पुलिस
03 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
नागपुर टेस्ट नहीं खेल पाएँगे गंभीर
04 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
संन्यास का फ़ैसला ख़ुद किया: कुंबले
03 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
गौतम गंभीर आईसीसी रैंकिंग में चमके
03 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
जुझारू 'जंबो' को भूलना मुश्किल
02 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
आख़िरकार ड्रॉ हुआ दिल्ली टेस्ट
02 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>