BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 05 नवंबर, 2008 को 18:10 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
इंग्लैंड के ख़िलाफ़ सचिन को आराम
 
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर श्रीलंका के ख़िलाफ़ भी नहीं खेले थे
इंग्लैंड के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ के पहले तीन मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है.

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पहले तीन मैचों में आराम दिया गया है.

चयनकर्ताओं ने बुधवार को खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की. तमिलनाडु के मुरली विजय को टीम में शामिल किया है.

ग़ौरतलब है कि मुरली विजय को गौतम गंभीर के स्थान पर नागपुर टेस्ट टीम में शामिल किया गया है.

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ सात वनडे की सिरीज़ का पहला मैच राजकोट में 14 नवंबर को खेला जाएगा.

एम विजय के साथ वीरेंदर सहवाग की टीम में वापसी हुई है, साथ ही यूसुफ़ पठान को भी मौक़ा मिला है.

स्पिनरों में हरभजन के अलावा प्रज्ञान ओझा भी शामिल किए गए हैं.

लेकिन श्रीलंका में तेंदुलकर की जगह टीम में शामिल किए गए एस बद्रीनाथ को टीम में स्थान नहीं दिया गया है.

वनडे टीम

महेद्र सिंह धोनी (कप्तान), युवराज सिंह, वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, विराट कोहली, मुरली विजय, यूसुफ़ पठान, प्रज्ञान ओझा, ईशांत शर्मा, जहीर ख़ान, हरभजन सिंह, मुनाफ़ पटेल, और आरपी सिंह.

 
 
सचिन तेंदुलकर सबसे आगे सचिन
लारा को पीछे छोड़ सचिन टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने.
 
 
सचिन तेंदुलकर रैंकिंग में सचिन खिसके
आईसीसी की ताज़ा रैंकिंग में सचिन गिरकर 24वें स्थान पर आ गए हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
नागपुर टेस्ट नहीं खेल पाएँगे गंभीर
04 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
सचिन पर बयान से पलट गई पुलिस
03 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
संन्यास का फ़ैसला ख़ुद किया: कुंबले
03 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
आख़िरकार ड्रॉ हुआ दिल्ली टेस्ट
02 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
मैदान पर फिर दिखा तनाव
29 अक्तूबर, 2008 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>