BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 04 नवंबर, 2008 को 17:27 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
नागपुर टेस्ट नहीं खेल पाएँगे गंभीर
 
गौतम गंभीर
दिल्ली टेस्ट में गौतम गंभीर की ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से झड़प हो गई थी

मैदान पर अनुशासनहीनता के आरोप में एक टेस्ट मैच के लिए प्रतिबंधित किए गए भारत के प्रारंभिक बल्लेबाज़ गौतम गंभीर की अपील को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अपील कमिश्नर ने ख़ारिज कर दिया है.

इस कारण गंभीर छह नवंबर को नागपुर में होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल सकेंगे.

इस फ़ैसले को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ग़लत क़रार दिया है.

बीसीसीआई का कहना है कि अपील कमिश्नर ने बिना खिलाड़ी का पक्ष जाने ही अपना फ़ैसला सुना दिया है जो न्यायसंगत नहीं है.

हालांकि गंभीर की अनुपस्थिति में तमिलनाडु के सलामी बल्लेबाज एस विजय को टीम में शामिल किया गया है.

बीसीसीआई की आपत्ति

बीसीसीआई के सचिव एन श्रीनिवासन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीसीसीआई को मंगलवार को अपील कमिश्नर का फ़ैसला मिला.

उनका कहना था कि इस फ़ैसले में कहा गया है कि अपील कमिश्नर ने गौतम गंभीर की अपील ठुकरा दी है और आईसीसी मैच रैफ़री के गंभीर पर एक मैच के प्रतिबंध को बरकरार रखा है.

श्रीनिवासन का कहना था कि बीसीसीआई ने अपील कमिश्नर का फ़ैसला मानने से इनकार कर दिया है और इस संबंध में अपनी आपत्ति आईसीसी के पास भेज दी है.

उल्लेखनीय है कि गौतम गंभीर पर दिल्ली में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान आस्ट्रेलिया के आलराउंडर शेन वॉटसन पर कोहनी मारने के लिए मैच रेफ़री क्रिस ब्रॉड ने एक टेस्ट मैच का प्रतिबंध लगा दिया था.

गंभीर ने इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील की थी जिसके बाद आईसीसी ने अपील कमिश्नर को नियुक्त किया था.

गंभीर ने इस सिरीज़ में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है और उन्होंने अब तक तीन मैच में 77 की औसत से 463 रन बनाए है जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है.

 
 
गौतम गंभीर गौतम गंभीर चमके
गौतम गंभीर आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में 18वें स्थान पर पहुँच गए हैं.
 
 
गंभीर गंभीर पर प्रतिबंध
गंभीर को शेन वॉटसन को कोहनी मारने का दोषी पाया गया है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
गंभीर मामले की सुनवाई करेंगे सैक्स
01 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
गंभीर पर फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील
01 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
गंभीर के शतक से भारत हुआ मज़बूत
29 अक्तूबर, 2008 | खेल की दुनिया
गौतम गंभीर पर एक टेस्ट मैच की पाबंदी
31 अक्तूबर, 2008 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>