BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
ग्राहम फ़ोर्ड को कोच के लिए बुलावा
 
ग्राहम फ़ोर्ड
बीसीसीआई ने ग्राहम फ़ोर्ड को अपनी अगली बैठक में आमंत्रित किया है
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कोच पद के लिए ब्रिटेन की केंट काउंटी के कोच ग्राहम फ़ोर्ड को बातचीत के लिए बुलाया है.

बंगलौर में सोमवार को चली बैठक के बाद बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने बताया कि बांग्लादेश के पूर्व कोच डेव व्हाटमोर कोच पद की दौड़ से बाहर हैं.

जबकि इसके पहले व्होटमोर को कोच की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था.

श्रीनिवासन का कहना था कि दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व कोच ग्राहम फ़ोर्ड और एक अन्य व्यक्ति को नौ जून की बैठक में बुलाया जा रहा है.

बीसीसीआई की विशेष समिति की बैठक अब नौ जून को चेन्नई में होगी.

लेकिन उन्होंने यह बताने से मना कर दिया कि दूसरा व्यक्ति कौन हैं. लेकिन उन्होंने इतना ज़रूर स्पष्ट कर दिया कि दूसरा व्यक्ति डेव व्हाटमोर नहीं है.

ग्राहम फ़ोर्ड 1999 से 2001 तक दक्षिण अफ़्रीका के कोच रहे हैं और इस दौरान टीम ने 11 में से नौ सिरीज़ में जीत हासिल की थी.

इसके बाद सन् 2004 में उन्होंने ब्रिटेन की केंट काउंटी के कोच का पद संभाल लिया.

विश्व कप में भारतीय टीम सुपर-8 में भी नहीं पहुँच पाई थी. इसके बाद ग्रेग चैपल ने भारतीय टीम के कोच का पद छोड़ दिया था.

इसके बाद पूर्व आलराउंडर रवि शास्त्री को बांग्लादेश दौरे के लिए कोच नियुक्त कर दिया गया था. लेकिन इसके आगे उन्होंने यह ज़िम्मेदारी संभालने से इनकार कर दिया था.

इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नए कोच के चयन के लिए एक समिति का गठन किया था.

इस समिति में सुनील गावसकर, वेंकटराघवन और रवि शास्त्री जैसे खिलाड़ी हैं. लेकिन सोमवार को बंगलौर में हुई बैठक में इस बारे में कोई फ़ैसला नहीं हो सका.

हालांकि ज्यादातर क्रिकेट विशेषज्ञों की राय है कि कोई भारतीय खिलाड़ी ही कोच का पद संभाले लेकिन ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर कोई विदेशी शख्स कोच का पद संभालने जा रहा है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
कोच के और भी दावेदार हैं: शाह
21 मई, 2007 | खेल की दुनिया
पाक टीम के कोच के लिए विज्ञापन
25 अप्रैल, 2007 | खेल की दुनिया
नए कोच की तलाश के लिए समिति
23 अप्रैल, 2007 | खेल की दुनिया
इंग्लैड के कोच ने इस्तीफ़ा दिया
19 अप्रैल, 2007 | खेल की दुनिया
'विश्व कप के बाद कोच की तलाश'
15 अप्रैल, 2007 | खेल की दुनिया
व्हाटमोर नया कोच बनने को उत्सुक
05 अप्रैल, 2007 | खेल की दुनिया
कोच के सवाल उठाने से ठेस पहुँची: सचिन
04 अप्रैल, 2007 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>