BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 21 मई, 2007 को 17:55 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
कोच के और भी दावेदार हैं: शाह
 
निरंजन शाह
बोर्ड के सचिव का कहना है कि कोच के लिए और नाम भी हैं
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव निरंजन शाह का कहना है कि डेव व्हाटमोर ने भारत का कोच बनने की इच्छा ज़रूर जताई है लेकिन इस पद के लिए और दावेदार भी हो सकते हैं.

माना जा रहा है कि बांग्लादेश के मौजूदा कोच डेव ह्वाटमोर भारतीय टीम के कोच पद की दौड़ में सबसे आगे हैं.

बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार के चटगाँव दौरे से इन अटकलों को हवा मिली है.

निरंजन शाह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोच के चयन के लिए गठित सात सदस्यीय समिति की चार जून को बेंगालुरु में बैठक होगी.

शाह ने बताया कि समिति की इस बैठक में भारतीय टीम के नए कोच के नाम पर विचार होगा. हालांकि उन्होंने संभावितों के नाम बताने से इनकार कर दिया.

बोर्ड के सचिव का कहना था कि कोच की नियुक्त के बारे में अंतिम निर्णय 10-12 जून के बीच ले लिया जाएगा.

व्हाटमोर से बातचीत

उनका कहना था कि वो नए कोच के चयन के लिए नियुक्त की गई सात सदस्यीय समिति को व्हाटमोर से हुई बातचीत के बारे में जानकारी देंगे.

व्हाटमोर
भारतीय कोच की दौड़ में व्हाटमोर सबसे आगे माने जा रहे हैं

बीसीसीआई ने नए कोच की नियुक्ति के लिए अध्यक्ष शरद पवार के नेतृत्व में सात सदस्यीय एक समिति का गठन किया है. समिति में रवि शास्त्री, एस. वेंकटराघवन और सुनील गावस्कर भी शामिल हैं.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बांग्लादेश दौरे के लिए पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री को अस्थायी तौर पर टीम का क्रिकेट मैनेजर नियुक्त किया था.

रवि शास्त्री ने पूर्णकालिक कोच बनने से इनकार कर दिया था. लेकिन वे कोच की नियुक्ति के लिए गठित समिति में शामिल हैं.

दूसरी ओर सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि टीम के अगले कोच की नियुक्ति के मामले में खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाना चाहिए.

सचिन तेंदुलकर का कहना था, "मुझे बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं. हमारी बीसीसीआई के साथ बैठक भी नहीं हुई है लेकिन मुझे उम्मीद है कि हमारी राय पर भी विचार किया जाएगा."

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>