BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 19 अप्रैल, 2007 को 17:35 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
इंग्लैड के कोच ने इस्तीफ़ा दिया
 
डंकन फ्लेचर
विश्व कप के बाद कुछ कप्तानों और प्रशिक्षकों को पद छोड़ना पड़ा है
विश्व कप में इंग्लैंड के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम के कोच डंकन फ्लेचर ने इस्तीफ़ा दे दिया है और शनिवार को टीम के आखिरी विश्व कप मैच के बाद वो पदभार छोड़ देंगे.

एशेज़ सीरिज़ में 5-0 से मिली हार और विश्व कप में सेमी फाइनल में न पहुंच पाने के कारण फ़्लेचर पर इस्तीफ़े के लिए बहुत दबाव बना हुआ था.

इंग्लैंड की सेमी फाइनल में न तो जगह बना पाई और न ही लीग मैचों में कोई दमदार प्रदर्शन ही कर सकी. कुछ मैच तो टीम ने किसी तरह जीते हैं.

फ्लेचर ने कहा ' मुझे लगता है कि लंबे समय में टीम के फायदे के लिए मेरे लिए यह पद छोड़ना सही रहेगा. '

उम्मीद की जा रही है कि अगले 48 घंटों में नए कोच के नाम की घोषणा हो जाएगी.

सूत्रों के अनुसार कोच का पद अब इंग्लैंड एकेडमी के निदेशक पीटर मूर्स को दिया जा सकता है. हालांकि पद की दौड़ में श्रीलंका के कोच टॉम मूडी और बांग्लादेश के कोच डेव वाटामोर भी है.

1999 में इंग्लैड के कोच बने फ्लेचर की सबसे बड़ी उपलब्धि 2005 में एशेज़ सीरिज़ में जीत रही .

फ्लेचर ने 10 अप्रैल को ही इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड को इस्तीफ़े की जानकारी दे दी थी लेकिन बोर्ड ने इस बारे में किसी को जानकारी नहीं दी थी.

हालांकि विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका से बुरी तरह हारने के बाद बोर्ड के पास इस जानकारी को सार्वजनिक करने के अलावा कोई चारा नहीं था क्योंकि अब इंग्लैंड के लिए सेमी फाइनल में पहुंचने के दरवाज़े बंद हो चुके हैं.

बोर्ड के चेयरमैन डेविड मॉर्गन ने इंग्लैंड के ख़राब प्रदर्शन के लिए माफी मांगी है लेकिन इस बात की पुष्टि की है कि माइकल वॉन टीम के कप्तान बने रहेंगे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>