BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 03 जून, 2007 को 22:13 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच का चयन
 
डेव व्हाटमोर
व्हाटमोर कोच पद की दौड़ में सबसे आगे हैं
ग्रेग चैपल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का कोच कौन होगा- इसका फ़ैसला सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की विशेष समिति की बैठक में हो सकता है.

बांग्लादेश के पूर्व कोच ऑस्ट्रेलिया के डेव व्हाटमोर को इस दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है. व्हाटमोर पहले भी सार्वजनिक रूप से भारतीय टीम का कोच बनने को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त कर चुके हैं.

विश्व कप में भारतीय टीम के सुपर-8 में न पहुँचने के बाद ग्रेग चैपल ने कोच का पद छोड़ दिया था. बांग्लादेश दौरे के लिए पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री को क्रिकेट मैनेजर नियुक्त किया है.

बीसीसीआई के सचिव निरंजन शाह ने भी उम्मीद जताई है कि सोमवार को कोच के नाम पर फ़ैसला हो जाएगा. बीसीसीआई ने कोच के चयन के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया है.

समिति

इस समिति में सुनील गावसकर, वेंकटराघवन और रवि शास्त्री भी हैं. समिति की बैठक बंगलौर में सोमवार को होगी. विदेशी कोच के बारे में निरंजन शाह ने कहा कि बैठक में सभी सदस्यों के साथ इस बारे में चर्चा की जाएगी.

समिति में सुनील गावसकर भी हैं

डेव व्हाटमोर इस साल के विश्व कप में बांग्लादेश के कोच थे. बांग्लादेश ने भारतीय टीम को लीग मुक़ाबले में मात दी थी. इस हार के कारण भारतीय टीम विश्व कप के सुपर-8 में भी नहीं पहुँच पाई थी.

बांग्लादेश ने इस विश्व कप में सुपर-8 में भी जगह बनाई और सुपर-8 में दक्षिण अफ़्रीका को मात भी दी. वर्ष 1996 में जब श्रीलंका की टीम विश्व कप जीती थी, उस समय भी डेव व्हाटमोर श्रीलंका के कोच थे.

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने भारत और पाकिस्तान दोनों की क्रिकेट टीमों के लिए विदेशी कोच की वकालत की है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>