आईपीएल 2021: KKRvPBKS- मॉर्गन ने खेली कप्तानी पारी, कोलकाता की पंजाब पर 5 विकेट से जीत

इमेज स्रोत, BCCI/IPL
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स से आईपीएल में अपना मुक़ाबला 5 विकेट से जीत लिया है.
124 रन के लक्ष्य का पीछा करती हुई कोलकाता की टीम ने 17वें ओवर में आवश्यक रन बना लिए. कप्तान मॉर्गन अंत तक आउट नहीं हुए और टीम की जीत में बहुमूल्य 47 रन बनाए.

इमेज स्रोत, BCCI/IPL
शुरुआती झटके के बाद संभली केकेआर
कोलकाता की टीम जब बल्लेबाज़ी करने उतरी तो पहले दो ओवरों में उसके दोनों ओपनर्स आउट हो गए.
पहले ओवर की चौथी गेंद ऑनरिकेज ने फुल टॉस डाली, नीतीश राणा ने उसे कवर की ओर उठा कर मारा लेकिन शाहरूख़ ख़ान ने कैच लपक लिया. अगली ओवर की पाँचवी गेंद पर शमी ने शुभमन गिल को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया.
तीसरे ओवर में कोलकाता को फिर एक झटका लगा. अर्शदीप सिंह ने सुनील नारायण को शून्य पर चलता किया. 17 रन पर कोलकाता का तीसरा विकेट गिर गया.
लेकिन इसके बाद कप्तान इयोन मॉर्गन और राहुल त्रिपाठी ने चौथे विकेट लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई और कोलकाता का स्कोर 83 रन तक ले गए.

इमेज स्रोत, BCCI/IPL
11वें ओवर में इसी स्कोर पर राहुल त्रिपाठी 32 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हो गए. दीपक हुड्डा की गेंद पर शाहरूख़ ख़ान ने उनका कैच थामा.
इसके बाद आंद्रे रसेल आए लेकिन 15वें ओवर की पहली गेंद पर रन आउट हो गए. उन्होंने 10 रन का योगदान दिया.
रसेल के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक आए और 12 रन बनाकर कप्तान मॉर्गन के साथ अंत तक पिच पर डटे रहे.

इमेज स्रोत, Bcci/ipl
टॉस के बॉस, मैच में धौंस
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मोटेरा में टॉस जीत कर कोलकाता ने पंजाब को बैटिंग के लिए उतारा. पहले खेलते हुए पंजाब ने कोलकाता के सामने जीत के लिए 124 रन का लक्ष्य रखा.
मॉर्गन के गेंदबाज़ों ने बेहतरीन शुरुआत की और मयंक अग्रवाल और क्रिस जॉर्डन को छोड़ कर पंजाब के कोई बल्लेबाज़ नहीं टिक सके.
मयंक अग्रवाल ने 31 रन बनाए तो क्रिस जॉर्डन ने अंतिम ओवरों में तेज़ बल्लेबाज़ी की और 18 गेंदों पर 3 छक्के की मदद से 30 रन जोड़े.

इमेज स्रोत, BCCI/IPL
पावरप्ले में शिवम ने बनाया दबाव
कोलकाता की तरफ से युवा गेंदबाज़ शिवम मावी ने शुरुआती ओवर्स अच्छे डाले. पावरप्ले के छह में से तीन ओवर उन्होंने डाले और केवल 9 रन दिए. यह उनकी गेंदबाज़ी का ही कमाल था कि पहले पाँच ओवरों में पंजाब की टीम केवल 29 रन बना सकी.
शिवम ने जो दबाव बनाया उसे पावरप्ले के आखिरी ओवर में कप्तान राहुल कम करना चाहते थे लेकिन इस कोशिश में वे आउट हो गए.
यह ओवर पैट कमिंस डाल रहे थे. उनकी एक गेंद पर राहुल छक्का मार चुके थे, दूसरी पर फिर वही कोशिश की तो सुनील नारायण को कैच थमा बैठे. उन्होंने 19 रन बनाए. 36 रन पर पंजाब का पहला विकेट गिरा.

इमेज स्रोत, BCCI/IPL
मावी को गेल का प्राइज विकेट
यहाँ मॉर्गन ने लगातार चौथा ओवर फेंकने के लिए मावी को गेंद थमाई ताकि दबाव पंजाब पर बरकरार रहे. मावी ने अपने कप्तान को निराश नहीं किया और क्रिस गेल को विकेट के पीछे कैच आउट करा दिया. गेल अपना खाता भी नहीं खोल सके.
मावी ने अपने चार ओवरों में केवल 13 रन दिए. मावी कितने प्रभावी रहे इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी 15 गेंदों पर पंजाब के बल्लेबाज़ कोई रन नहीं बना सके.

इमेज स्रोत, BCCI/IPL
मिडिल ऑर्डर फ्लॉप, 75 रन पर आधी टीम आउट
पंजाब के कप्तान केएल राहुल, क्रिस गेल और फॉर्म में चल रहे दीपक हुड्डा केवल 42 रन बनने तक पवेलियन लौट गए. दीपक हुड्डा केवल एक रन बना सके.
इसके बाद 12वें ओवर में सुनील नारायण की गेंद पर मयंक भी आउट हो गए. राहुल त्रिपाठी ने डीप मिड विकेट पर उनका बेहतरीन कैच लपका. मयंक ने 34 गेंद में 31 रन बनाए.

इमेज स्रोत, BCCI/IPL
फिर वरुण चक्रवर्ती 13वाँ ओवर डालने आए. आईपीएल 2021 में अब तक खामोश रहा निकोलस पूरन का बल्ला इस ओवर में चल पड़ा और उन्होंने एक चौका और एक छक्का जड़ दिया.
लेकिन अगले ही ओवर में सुनील नारायण ने मोजेस ऑनरीकेज को बोल्ड कर दिया. 14वें ओवर की पहली गेंद पर ऑनरीकेज के आउट होने तक पंजाब का स्कोर पाँच विकेट पर 75 रन पर पहुँचा.

इमेज स्रोत, BCCI/IPL
इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर पूरन को बोल्ड कर पिछले ओवर में लगाए चौके, छक्के का हिसाब चुकता किया.
इसके बाज क्रिस जॉर्डन ने कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए और पंजाब का स्कोर 9 विकेट पर 123 रन पर पहुँचाने में बड़ा किरदार निभाया.
कोलकाता की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए. सुनील नारायण और पैट कमिंस को दो दो और शिवम मावी और वरुण चक्रवर्ती को एक एक विकेट मिले. आंद्रे रसेल को कोई विकेट नहीं मिला लेकिन उन्होंने अपने एक ओवर में केवल दो रन दिए.

इमेज स्रोत, BCCI/IPL
पंजाब vs कोलकाता
इस टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करने वाली पंजाब को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा. हालाँकि बीते शुक्रवार को चैंपियन मुंबई को हराकर पंजाब ने हार के क्रम को तोड़ दिया है. वहीं कोलकाता अपने पिछले चार मैच हार चुकी है.
यह अहमदाबाद में आईपीएल 2021 का पहला मुक़ाबला है.

इमेज स्रोत, BCCI/IPL
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम
नीतीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सुनील नारायण, इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती और प्रसिद्ध कृष्णा

इमेज स्रोत, BCCI/IPL
पंजाब किंग्स की टीम
केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, मोजेस ऑनरिकेज, शाहरूख़ ख़ान, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह.
ये भी पढ़ें
- आईपीएल 2021: SRHvsDC- विलियम्सन की रोमांचक पारी, सुपर ओवर में पंत ने बाजी मारी
- आईपीएल 2021: CSKvsRCB- लगातार पाँच छक्के से जडेजा ने रोका विराट का विजयी रथ
- आईपीएल 2021: राजस्थान की दूसरी जीत, 6 विकेट कोलकाता की हुई चौथी हार
- आईपीएल-14: गेल, राहुल के रनों की बौछार, पंजाब की मुंबई पर 9 विकेट से जीत
- IPL 2021: मानो देवदत्त पिच पर देवदूत बन गए, कोहली भी लगे कमतर
- आईपीएल 2021: देवदत्त की धाकड़ पारी, राजस्थान पर बैंगलोर भारी
- आईपीएल 2021: हैदराबाद की पंजाब पर धमाकेदार जीत, बेयरेस्टो ने बरसाए रन
- IPL 2021: मोर्गन धड़कनें नहीं संभाल पाए पर धोनी तब भी रहे शांत
- आईपीएल 2021: दिल्ली का हिसाब चुकता, मुंबई हारी
- आईपीएल 2021: पाँच बॉल, बने बॉस, जड्डू ऐट इट्स बेस्ट
- आईपीएल 2021: जडेजा, मोइन की फिरकी में फंसा राजस्थान, चेन्नई जीती
- आईपीएल 2021: सुपर संडे का डिविलियर्स मेगा शो
- आईपीएल 2021: पंजाब के शिखर पर धवन की चमक
- आईपीएल 2021: ड्रॉप कैच, हिट विकेट, डायरेक्ट थ्रो का थ्रिलर
- आईपीएल 2021: हैदराबाद के हार की हैट्रिक
- आईपीएल 2021: ड्रीम बॉल, चाहर के चार और धोनी का मास्टरस्ट्रोक
- आईपीएल 2021: चाहर वार से बिखरे किंग्स, चेन्नई की पहली जीत
- आईपीएल 2021: चार छक्के और जीत पक्की, संजू देखो ये हैं मॉरिस!
- आईपीएल 2021: शाहबाज़-मैक्सवेल का कमाल और कोहली का 'गुस्सा'
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

































