यशस्विनी देसवाल
यशस्विनी देसवाल (23) दिल्ली की रहने वाली निशानेबाज़ हैं. वो दस मीटर एयर पिस्टल वर्ग की प्रतियोगिताओं में भाग लेती हैं. 2019 में यशस्विनी ने ISSF वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीता था. इस जीत से यशस्विनी का टोक्यो ओलंपिक का टिकट पक्का हो गया.
2017 में यशस्विनी ने ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए गोल्ड मेडल जीता था. यशस्विनी ने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल और 2016 के दक्षिण एशियाई खेलों के टीम और व्यक्तिगत मुक़ाबलों में कांस्य पदक भी जीते हैं.




































