सोशल: इंस्टाग्राम पर लड़की से लड़का बनने का खूबसूरत सफ़र

इमेज स्रोत, Instagram

सोचिए अगर किसी लड़के से कहा जाए कि उसे ज़िंदगी भर लड़की बनकर रहना है या किसी लड़की से कहा जाए कि उसे ज़िंदगी भर लड़का बनकर रहना है तो यह कितना मुश्किल होगा. यानी शरीर दूसरा, मन दूसरा और तौर-तरीके, जीने का तरीका दूसरा.

कुछ ऐसी ही मुश्किलों का सामना फ्लोरिडा के जैमी विल्सन बरसों से करते आ रहे थे. 21 साल के जैमी एक म्यूजिशियन हैं.

इमेज स्रोत, Instagram

इमेज कैप्शन, जैमी विल्सन: तब और अब

काफी कोशिशों बाद हिम्मत करके साल 2015 में जैमी ने दुनिया को बताया कि वह ट्रांसजेंडर पुरुष हैं. यानी प्रकृति ने उन्हें शरीर तो लड़की का दिया था लेकिन वो उस शरीर में सहज नहीं थे.

इमेज स्रोत, Instagram

इमेज कैप्शन, बचपन में ऐसे दिखते थे जैमी

जैमी ने फैसला किया वह अपना शरीर बदलेंगे. आखिरकार दो साल तक 'टेस्टोस्टेरॉन ट्रीटमेंट', सर्जरी और जिम में लगातार वर्कआउट करके जैमी वह शरीर पाने में कामयाब रहे, जो वह हमेशा से चाहते थे.

इमेज स्रोत, Instagram

लड़की से लड़का बनने के इस मुश्किल लेकिन खूबसूरत सफ़र को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सबके सामने रखा है.

इन तस्वीरों को देखकर साफ पता चलता है कि अपने मकसद में कामयाब होने के लिए इन्होंने कितनी मेहनत की होगी.

इमेज स्रोत, Instagram

इमेज कैप्शन, जैमी ने मनचाहा शरीर पाने के लिए वर्कआउट भी किया

जैमी लिखते हैं,''पहले मैं यह स्वीकार करने में डरा हुआ था कि मैं ट्रांसजेंडर हूं. क्योंकि मुझमें वे तथाकथिक आदतें नहीं हैं जो इस बात का इशारा करें.''

हालांकि यह रास्ता उतना आसान नहीं था जितना कि जैमी ने सोचा था. 18 बरस की उम्र तक वह इतने 'नाजुक' थे कि लोग उनके ट्रांसजेंडर होने पर भरोसा नहीं कर पा रहे थे.

अगर आप अब के जैमी की तुलना पहले के जैमी से करें तो आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा. पहले वह एक खूबसूरत लड़की थे और अब एक डैशिंग लड़के बन गए हैं.

इमेज स्रोत, Instagram

अफसोस की बात ये है कि इतनी मेहनत और कोशिशों के बाद भी उन्हें अपने परिवार, दोस्तों और यहां तक कि एलजीबीट समुदाय की आलोचना झेलनी पड़ रही है.

लोगों का कहना है कि वह 'रफ़ ऐंड टफ़' लड़के जैसा दिखने के लिए कुछ ज्यादा ही कोशिश कर रहे हैं. लेकिन ये आलोचनाएं जैमी का आत्मविश्वास डिगाने में नाकाम हैं.

इमेज स्रोत, Instagram

जैमी को बहुत से लोग कितना पसंद करते हैं इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनके 3,000 हजार फॉलोअर्स हैं.

जैमी मानते हैं कि अगर आप खुद से प्यार करते हैं और खुद को स्वीकारते हैं तो आपको किसी और के अप्रूवल की ज़रूरत नहीं है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)