सोशल: हार्दिक पंड्या से पिटे बॉलर इमाद का पाकिस्तानी उड़ा रहे मज़ाक
इमेज स्रोत, Getty Images
चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 124 रनों से शिकस्त दी.
भारतीय टीम ने 48 ओवर में 319 रन बनाए. लेकिन बारिश के चलते डकवर्थ लुइस नियम से पाकिस्तान को 41 ओवर में 289 रनों का लक्ष्य मिला.
जवाब में पाकिस्तानी टीम महज़ 164 रन ही बना पाई. इस मैच में भारतीय बल्लेबाज़ों ने जम कर बल्लेबाजी की. लेकिन पहली पारी के अंतिम ओवर में हार्दिक पंड्या के लगातार जड़े तीन छक्के क्रिकेट फैन्स के ज़ेहन में उतर गए.
इमेज स्रोत, AFP
इन तीन छक्कों को गूंज सिर्फ भारत में ही नहीं रही. पाकिस्तान इस मामले में भी इंडिया का साझेदार रहा लेकिन वहां इस गूंज का टारगेट रहे पाकिस्तानी गेंदबाज़ इमाद वसीम, जिनके ओवर में पंड्या ने गेंद को लगातार तीन बार आकाश भ्रमण पर भेजा था.
ओवर में तीन छक्के पिटने के बाद से ही इमाद पाकिस्तानी लोग खूब बात कर रहे हैं. ज़ाहिर है चुटीले अंदाज़ में...
इमाद का हेयस्टाइल: अंजलि को ट्रिब्यूट!
इमेज स्रोत, Twitter
रोहा नादिम लिखती हैं, ''इमाद वसीम का हेयरस्टाइल फ़िल्म 'कुछ कुछ होता है' की अंजलि को खूबसूरत ट्रिब्यूट है.''
इमेज स्रोत, Twitter
रमीज़ राज़ा 'तेरे नाम' फिल्म की दो तस्वीर को शेयर करते हुए लिखते हैं, ''इमाद वसीम ने यूं शुरू किया और यूं खत्म हुआ.''
इमेज स्रोत, Twitter
नासिर कहते हैं, ''इमाद वसीम का हेयरस्टाइल देखकर बादलों को भी रोना आ गया.''
इमेज स्रोत, Twitter
पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू होने से पहले इस्लामाबाद के सरखलील ख़ान ने लिखा, ''इससे पहले कि भारत की टीम मैदान में फिर आए. इमाद को अपना हेयरस्टाइल बदल लेना चाहिए, तभी हम जीत सकते हैं.''
इमेज स्रोत, Twitter
कराची से फिल्ज़ा कहती हैं, ''इमाद वसीम जल्द ही तेरे नाम-2 फिल्म में सलमान ख़ान को रिप्लेस करेंगे.''
इमेज स्रोत, Twitter
हसन ने इमाद के बालों की बीच की मांग का बंटवारा कर दिया और दोनों मुल्कों से झंडे लगाकर इसे टू नेशन थ्योरी करार दिया.
और इनके अलावा एक भारतीय ट्विटर यूजर सुनील का पंड्या-वसीम पर बाहुबली फिल्म का कमेंट- 'हार्दिक पंड्या ने तीन छक्के कैसे मारे? नाद्वे, मणिबंधम, बहिर्मुखम... जय माहिष्मती'
इमेज स्रोत, Twitter
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें
सबसे अधिक लोकप्रिय
सामग्री् उपलब्ध नहीं है