सोशल मीडिया: 'राहुल की मां बीमार है, इसे घूमना नहीं कहते'
इमेज स्रोत, Getty Images
विधानसभा चुनावों में शिकस्त के बाद राहुल गांधी के विदेश जाने की ख़बर पर सोशल मीडिया में बहुत चर्चा है.
कुछ लोग और पत्रकार इस पर निशाना साध रहे थे तो नेशनल कॉन्फ़्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला मैदान में उतर आए.
वरिष्ठ पत्रकार सागरिका घोष ने टि्वटर पर लिखा, ''बाय बाय राहुल गांधी. आपकी छुट्टी बढ़िया रहें. ये राजनीति वैसे भी थकाने के लिए काफ़ी है.''
इमेज स्रोत, Twitter
इमेज स्रोत, Twitter
इस पर उमर अब्दुल्ला ने लिखा, ''ये हमला सही नहीं. उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं है और वो उन्हें अपने साथ लिवा लाने के लिए जा रहे हैं. वो बीच पर मिलें या पार्टी करते मिले तब इस तरह के हमले करो.''
अब्दुल्ला यहीं नहीं थमे. उन्होंने आगे लिखा, ''मैं ऐसे एक भी पत्रकार को नहीं जानता जो अपने काम से ब्रेक ना लेता हो. ऐसे किसी को नहीं जानता जो साल में 365 दिन काम करता हो.''
इससे पहले कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी बीमार हैं.
इमेज स्रोत, Twitter
काग्रेंस के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया, ''कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी हेल्थ चेकअप ने लिए विदेश गई हैं.''
कांग्रेस ने आगे बताया, ''कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उनके साथ रहने के लिए आज रवाना होंगे और उन्हें साथ लेकर आएंगे.''
सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी के विदेश जाने की ख़बर पर चर्चा जारी है.
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें
सबसे अधिक लोकप्रिय
सामग्री् उपलब्ध नहीं है