BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 22 जुलाई, 2008 को 09:19 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
काबुलः आत्मघाती हमले में तीन घायल
 
बम धमाका(फ़ाइल)
पिछले दिनों काबुल में भारतीय दूतावास पर भी आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 41 लोग मारे गए थे
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक आत्मघाती हमलावर ने बम धमाका कर खुद को उड़ा दिया. इस धमाके में अब तक तीन लोगों के घायल होने की ख़बर है.

अफ़ग़ानिस्तान से अधिकारियों के अनुसार धमाका मुगल साम्राज्य के संस्थापक बादशाह बाबर के मक़बरे के पास बने बाबर बाग़ के क़रीब हुआ है.

वैसे एक रिपोर्ट ये भी आ रही है कि हमलावर एक पैदलसवार था और सुरक्षा चौकी के क़रीब आकर उसने खुद को उड़ा दिया.

पिछले कुछ महीनों में अफ़ग़ानिस्तान में हिंसा में तेज़ी आई है. तालेबान चरमपंथियों ने राजधानी काबुल पर हमले तेज़ कर दिए हैं.

मंगलवार की सुबह हुए आत्मघाती बम धमाके में घटनास्थल के क़रीब से गुज़र रही एक मिनीबस पर सवार तीन आम नागरिक घायल हुए हैं.

पिछले महीने ही एक आत्मघाती हमलावर ने काबुल स्थित भारतीय दूतावास में विस्फोटकों से भरी एक कार घुसा कर धमाका कर दिया था जिसमें 41 लोग मारे गए थे और 141 घायल हो गए थे.

धमाके में दूतावास के डिफ़ेंस अटैची और एक वरिष्ठ राजदूत के अलावा दो सुरक्षा कर्मी भी मारे गए थे. इन चारों के अलावा वहाँ काम करने वाला एक अफ़गानी नागरिक भी मारा गया था.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
भारतीय विदेश सचिव काबुल दौरे पर
13 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
'पाकिस्तान पर शक ही नहीं, सबूत भी'
12 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
हमले की निंदा, भाजपा ने सवाल उठाए
07 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
अमरीकी हेलीकॉप्टर को मार गिराया
02 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>