BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 07 जुलाई, 2008 को 05:17 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
क़ाबुल में ज़बर्दस्त आत्मघाती विस्फ़ोट
 
अभी अभी
अफ़गानिस्तान में पिछले कुछ समय में तालिबान के हमलों में तेज़ी आई है
अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में भारतीय दूतावास के पास एक ज़बर्दस्त धमाका हुआ है जिसमें सात लोग मारे गए हैं.

समाचार एजेंसी एएफपी ने स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल्ला फ़हीम के हवाले से बताया है कि विस्फ़ोट में सात लोग मारे गए हैं और 19 लोग घायल है.

फ़हीम ने कहा, ' अस्पताल के एबुंलेंस सात शवों को ले गए हैं और 19 घायलों को भी ले जाया गया है. '

एपी ने रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद ज़ाहिर अज़ीमी के हवाले से कहा कि 5 लोगों की मौका ए वारदात पर मौत हुई हैं

वहीं काबुल अस्पताल के प्रमुख सैयद कबीर के अनुसार अस्पताल में 8 घायल लोग लाए गए थे जिनमें से दो की मौत हुई है.
स्थानीय पुलिस ने बीबीसी को बताया कि यह एक आत्मघाती हमला था जो शहर के केंद्र में गृह मंत्रालय और भारतीय दूतावास के पास हुआ है.

भारतीय दूतावास और अफ़गानिस्तान का गृह मंत्रालय सोवियत काल की बनाई हुई मजबूत इमारतें हैं.

प्रारंभिक रिपोर्टो में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा गया है कि घटनास्थल पर पुलिस और एबुलेंस घायलों को अस्पताल ले जा रहे हैं.

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के पास ज़बर्दस्त धुआं देखा जा रहा है और पूरे क्षेत्र को एहतियात के तौर पर घेर लिया गया है.

पिछले कुछ समय में अफ़गानिस्तान में तालिबान के हमलों में तेज़ी आई है और कई इलाक़ों में हमले हुए हैं.

बीबीसी के मार्टिन पेसेंस ने क़ाबुल से बताया है कि अभी तक किसी ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है.

 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>