BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 02 जुलाई, 2008 को 09:48 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
अमरीकी हेलीकॉप्टर को मार गिराया
 
ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर
अफ़ग़ानिस्तान में इस साल 122 विदेशी सैनिक मारे गए हैं जिनमें 40 फ़ीसदी मौत जून में हुई है
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल के पास अमरीकी सेना के एक ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है.

सेना के प्रवक्ता ने कहा कि हेलीकॉप्टर पर यह हमला रॉकेट ग्रेनेड से किया गया.

प्रवक्ता ने बताया कि हेलीकॉप्टर में आग पकड़ने से पहले पायलट उसे ज़मीन पर उतारने और उस पर सवार लोगों को सकुशल निकाल में सफल रहा.

अफ़ग़ानिस्तान में इससे पहले भी सेना के हेलीकॉप्टरों को निशाना बनाया गया है.

पिछले साल गर्मी के मौसम में एक अमरीकी चिनूक हेलीकॉप्टर को हेलमंद प्रांत में मार गिराया गया था जिसमें सात सैनिकों की जान चली गई थी.

काबुल की सीमा से सटे लोगार प्रांत में अमरीका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के इस ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर पर जब यह हमला किया गया तब वह नियमित उड़ान पर था.

जब उस पर ग्रेनेड दागा गया तब हेलीकॉप्टर ज़मीन के काफ़ी नज़दीक उड़ रहा था.

सेना के प्रवक्ता ने कहा कि हेलीकॉप्टर पर सवार चालक दल या यात्रियों में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
हेलमंद में आत्मघाती हमला, 10 मरे
20 जून, 2008 | भारत और पड़ोस
'कंधार से तालेबान का सफ़ाया'
19 जून, 2008 | भारत और पड़ोस
तालेबान के विरुद्ध बड़ा अभियान
18 जून, 2008 | भारत और पड़ोस
कई गाँवों पर तालेबान का क़ब्ज़ा
17 जून, 2008 | भारत और पड़ोस
घर-बार छोड़ भाग रहे हैं लोग
17 जून, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>