डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी चीन यात्रा के बारे में अब दी यह नई जानकारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध की वजह से टाली गई अपनी चीन यात्रा को लेकर नई जानकारी दी है.
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "चीन के अति सम्मानित राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मेरी मुलाक़ात अब फिर से तय कर दी गई है."
ट्रंप ने कहा, "यह मुलाक़ात मूल रूप से ईरान में हमारे सैन्य अभियान के कारण स्थगित कर दी गई थी और अब यह 14 और 15 मई को बीजिंग में होगी."
ट्रंप ने बताया है कि फ़र्स्ट लेडी मेलानिया और वह बाद में इसी साल वॉशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति शी और मैडम पेंग की मेज़बानी भी करेंगे.
ट्रंप ने बताया, "हमारे प्रतिनिधि इन ऐतिहासिक यात्राओं की तैयारियों में जुटे हैं. मैं राष्ट्रपति शी के साथ समय बिताने के लिए अत्यंत उत्सुक हूँ. मुझे पूरा यकीन है कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण और यादगार अवसर होगा."