तस्वीरों में: महारानी एलिज़ाबेथ II के निधन पर शोक में डूबा ब्रिटेन
ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक महारानी रही एलिज़ाबेथ द्वितीय की मौत की ख़बर आते ही देशभर में लोग जगह-जगह फूल रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
इमेज स्रोत, Samir Hussein/Getty Images
ब्रिटेन के राजनिवास बकिंघम पैलेस के बाहर हज़ारों लोग जुट गए हैं और उनके सम्मान में फूल रख रहे हैं. लोग महारानी के घर की तस्वीरें ले रहे हैं जहाँ झंडा आधा झुका है.
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज स्रोत, Tom Pilston
इमेज स्रोत, Tom Pilston
इमेज स्रोत, Getty Images
बकिंघम पैलेस के मुख्य दरवाज़े पर उनके निधन की सूचना लगाई गई है.
इमेज स्रोत, Tom Pilston
बकिंघम पैलेस की ओर से जारी आधिकारिक घोषणा में कहा गया कि महारानी का निधन गुरुवार दोपहर स्कॉटलैंड के बालमोरल कासल में हुआ.
इमेज स्रोत, Russell Cheyne / Reuters
विंडसर कासल महारानी का प्रिय निवास था. यहां रहने वाले स्थानीय लोग उन्हें अपनी पड़ोसी की तरह देखते थे.
इमेज स्रोत, Jonathan Brady/PA
इमेज स्रोत, Chris Jackson/Getty Images
लंदन के एक स्टेडियम में वेस्ट हैम यूनाइटेड और एफ़सीएसबी के बीच यूरोपा कॉन्फ़्रेंस लीग फ़ुटबॉल मुक़ाबले से पहले एक मिनट का मौन रखा गया.
इमेज स्रोत, Peter Cziborra/Reuters
महारानी के एक अन्य निवास, स्कॉटलैंड के एडिनबरा स्थित द पैलेस ऑफ़ हॉलीरूडहाउस में, शोकाकुल लोगों ने फूल रखे और दिवंगत महारानी के प्रति सम्मान प्रकट किया. इस बुके पर सरल संदेश लिखा था.
इमेज स्रोत, Jane Barlow/PA
इमेज स्रोत, Carl Recine/Reuters
इमेज स्रोत, Carl Recine/Reuters
लंदन के जाने-माने स्थल पिकैडिली सर्कस (चौराहे) पर लगे इस विशाल बिलबोर्ड पर महारानी की तस्वीर प्रदर्शित की गई है जो लोगों का ध्यान खींच रही है.
इमेज स्रोत, Reuters
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें
सबसे अधिक लोकप्रिय
सामग्री् उपलब्ध नहीं है