तस्वीरों में- कहीं नवरात्री का जुलूस, तो कहीं अंतरिक्ष की यात्रा

इमेज स्रोत, Narinder Nanu / AFP

इमेज कैप्शन, दशहरा से पहले अमृतसर में हनुमान के वेशभूषा में जुलूस में हिस्सा लेते लोग.

इमेज स्रोत, Thomas Samson / AFP

इमेज कैप्शन, ये लिटिल अमेल है. एक सीरियाई शरणार्थी को दर्शाने और शरणार्थियों उनके प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए इसे हैंडस्प्रिंग पपेट कंपनी ने बनाया गया है. जागरुकता के लिए इसे यूरोप में 8,000 किलोमीटर घुमाया जाएगा. ये तस्वीर पेरिस में ली गई है. .

इमेज स्रोत, Philippe Lopez / AFP

इमेज कैप्शन, फ्रांस के सेंट एंड्रे कैथेड्रल में आर्टवर्क को आग से बचाने की एक ड्रिल में हिस्सा लेते दमकल कर्मी.

इमेज स्रोत, Blue Origin / Reuters

इमेज कैप्शन, मशहूर अभिनेता विलियम शैंटर अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे बुज़ुर्ग व्यक्ति बन गए हैं. वो 90 साल के हैं. वो तीन और लोगों के साथ अमेज़न के फ़ाउंडर जेफ़ बेज़ोज़ के ब्लू ओरिजिन रॉकेट से 10 मिनट की यात्रा पर गए.

इमेज स्रोत, Andy Buchanan / AFP

इमेज कैप्शन, ग्लासगो में इसी सड़क के दूसरी तरफ़ COP26 पर्यावरण समित का आयोजन किया जाएगा. समिट में 31 अक्तूबर से 12 नवंबर के बीच वैश्विक तापमान में वृद्धि पर नई डील को लेकर कई देश चर्चा करेंगे.

इमेज स्रोत, Song Haicun / Getty Images

इमेज कैप्शन, चीन के ज़ाओज़ुआंग प्रांतत की रंग बिरंगी सड़कों से गुज़रते लोग

इमेज स्रोत, Thomas Samson / AFP

इमेज कैप्शन, ली ऑन सी एसेक्स का बेलफ़ेयर्स मेथॉडिस्ट चर्च जहां ब्रितानी सांसद सर डेविड अमेस की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी.

इमेज स्रोत, Jack Guez / AFP

इमेज कैप्शन, इसराइल के नेगेव रेगिस्तान में भविष्य में मंगल ग्रह पर लैंड करने के मिशन की तैयारी में जुटे दो अंतरिक्ष यात्री. इसराइल स्पेस एजेंसी और द ऑस्ट्रियन स्पेस फ़ोरम तीन हफ़्ते के एक मिशन की तैयारी कर रहे हैं.

इमेज स्रोत, Frank Augstein / AFP

इमेज कैप्शन, महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की ये तस्वीर 12 अक्टूबर को ली गई थी जब वो लंदन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)