कोरोना: इटली का माफ़िया इस महामारी से करोड़ों रुपये कमाने की फ़िराक़ में

इमेज स्रोत, Getty Images
- Author, सोफ़िया बेट्टिज़ा
- पदनाम, बीबीसी न्यूज़
(पहचान छुपाने के लिए कुछ लोगों के नाम बदल दिए गए हैं)
कोरोना वायरस से दुनिया भर में लाखों लोगों की जान चली गई है. वहीं, इटली का माफ़िया इस महामारी से करोड़ों रुपए कमाने की फ़िराक़ में है. इटली के अधिकारी लगातार ये चेतावनी दे रहे हैं कि इस महामारी में ऐसे बहुत से ज़रूरतमंद लोग हैं, जिनके पास इटली के माफ़िया द्वारा दिए जा रहे मदद के प्रस्ताव को मंज़ूर करने के सिवा कोई और चारा नहीं है.
इटली के बदनाम कोसा नोस्त्रा संगठित अपराध समूह के एक डॉन का भाई हाल ही में सिसली द्वीप के पालेरमो में ग़रीबों के बीच सामान बांटते देखा गया था.
जब मैंने माफ़िया डॉन के उस भाई से सोशल मीडिया के ज़रिए संपर्क किया, तो उसने मुझसे कहा कि, 'मैं लोगों की मदद इसलिए कर रहा हूं क्योंकि लोग मुझे फ़ोन करके अपना दुखड़ा सुनाते हैं. वो कहते हैं कि उनके बच्चों के खाने के लिए भी सामान नहीं है. एक जवान महिला मुझे हर रोज़ फ़ोन कर रही है. उसके पाँच बच्चे हैं और उसके पास अपने बच्चों के पेट भरने का कोई ज़रिया नहीं है.'
ग़रीबों की मदद कर रहे डॉन के इस भाई ने कहा कि अगर माफ़िया होने का मतलब लोगों की मदद करना है, तो उसे "माफ़िया डॉन होने पर ग़र्व है."
एक दिलकश मसीहा
सिसली के एक पूर्व माफ़िया डॉन गैस्पेयर मुतोलो ने हमें बताया कि, 'कभी हम भी ठीक इसी तरह लोगों की मदद किया करते थे.' गैस्पेयर अब सिसली के माफ़िया गैंग के ख़िलाफ़ दर्जनों मामलों में वायदा माफ़ गवाह बन चुका है.
गैस्पेयर ने अपने दौर के बारे में बताया, "मैं हमेशा लोगों को लुभाने की कोशिश करता था. मैं ख़ुद को एक दिलदार इंसान के तौर पर पेश करता था. माफ़िया गैंग, लोगों के दिलों में जगह बनाने के लिए ऐसे हथकंडे आज़माते हैं. तो मैं ने भी कभी अपनी हक़ीक़त लोगों को नहीं बताई. लेकिन, याद रखिए कि मैं एक अपराधी था, जिसने बीस से ज़्यादा लोगों का क़त्ल किया था."
नक्शे पर
दुनिया भर में पुष्ट मामले
पूरा इंटरैक्टिव देखने के लिए अपने ब्राउज़र को अपग्रेड करें
स्रोत: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी, राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसियां
आंकड़े कब अपडेट किए गए 5 जुलाई 2022, 1:29 pm IST
गैस्पेयर मुतोलो ने बीबीसी से अपने एक ख़ुफ़िया ठिकाने से बात की. वो इस ख़ुफ़िया ठिकाने पर पुलिस की निगरानी में रह रहा है और अपने दिन पेंटिंग करके गुज़ार रहा है. उसकी तस्वीरों में अक्सर माफ़िया को आम जनता पर अपना शिकंजा कसते हुए दिखाया जाता है.
गैस्पेयर मुतोलो ने ज़ोर देकर कहा कि, उसने जब भी ज़रूरतमंद परिवारों की मदद की, तो उन्हें ये जानने में कत्तई दिलचस्पी नहीं होती थी कि वो कौन है. गैस्पेयर का कहना है कि, "जब आपके बच्चे भूख से बिलबिला रहे हों, क्योंकि घर में कुछ भी खाने को नहीं है, या फिर आपका कारोबार दिवालिया होने वाला हो, तो आपको बस मदद की दरकार होती है. फिर आप ये नहीं देखते कि ये मदद करने वाला सही इंसान है या ग़लत. उस वक़्त को आपको ख़ुद को बचाने की फ़िक्र सवार होती है, बस."

इमेज स्रोत, Jilla Dastmalchi
पुराने हथकंडे
ज़रूरतमंद लोगों के बीच खाना बांटने का हथकंडा उतना ही पुराना है, जितना पुराना माफ़िया गिरोहों का इतिहास.
माफ़िया गिरोहों की जांच करने वाले और कातानज़ारो शहर के सरकारी वक़ील के दफ़्तर की प्रमुख निकोला ग्रात्तेरी कहती हैं कि, "असल में ये संगठित अपराधी गिरोह, ग़रीबों की मदद करने के नाम पर अपनी विश्वसनीयता बहाल करने की कोशिश करते हैं. वो ये जताते हैं कि जब सरकार भी ग़रीबों की मदद में नाकाम रही थी, तो वो काम आए थे."
निकोला का कहना है कि किसी भी माफ़िया समूह की सबसे बड़ी ताक़त होती है, स्थानीय स्तर पर समर्थन. जहां से वो अपना धंधा आसानी से चला सकें.
निकोला ग्रात्तेरी कहती हैं कि, "कोरोना वायरस के इस संकट के दौरान, माफ़िया गिरोह लोगों के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए और अधिक प्रयास करेंगे."
लेकिन, किसी माफ़िया गिरोह से छोटी से छोटी मदद लेना भी बेहद ख़तरनाक साबित हो सकता है.
एक माफ़िया विरोधी संगठन के लिए काम करने वाली एनज़ा रैंडो लोगों को इससे सावधान रहने की सलाह देती हैं.
एनज़ा का कहना है,"माफ़िया डॉन इतने दिलदार नहीं हैं कि वो लोगों की बिना मक़सद ही कोई मदद कर दें. उनके लिए बिना किसी लाभ के एक पैसे ख़र्च करने का सवाल ही नहीं पैदा होता है. उन्हें तो बस एक ही नुस्खा पता है-इस हाथ ले और उस हाथ दे. यानी अगर आज वो तुम्हारी मुसीबत में तुम्हारे काम आ रहे हैं, तो कल को तुम्हें उनके हितों का ध्यान रखना होगा."

इमेज स्रोत, Gaspare Mutolo
तबाही के कगार पर खड़े लोग
मार्सेलो (बदला हुआ नाम), एक रेस्टोरेंट के मालिक हैं, जो पालेरमो शहर में है. उनका रेस्टोरेंट मार्च महीने से ही बंद चल रहा है. मार्सेलो कहते हैं कि, "मुझे बस उस रोज़ का इंतज़ार है, जब कोई माफ़िया डॉन मेरे पास आएगा और मुझसे मेरा रेस्टोरेंट ख़रीद लेगा. क्योंकि मुझे ये बात तो पक्के तौर पर पता है कि अब मैं अपना रेस्टोरेंट दोबारा नहीं खोल पाउंगा."
मार्सेलो के मुताबिक़, उनके शहर में ये बड़ा सीधा और सपाट सौदा है. कोई भी आपके दरवाज़े पर दस्तक देता है और वहीं पर खड़े खड़े आपकी संपत्ति ख़रीदने का प्रस्ताव रखता है. आप उसी समय अपनी संपत्ति के लिए मोल भाव करते हैं. फिर कोई अन्य व्यक्ति, इस सौदे की रक़म का एक हिस्सा आपके खाते में ट्रांसफर कर देता है. बाक़ी का पैसा आपको नक़द दिया जाता है. और यही ऐसे सौदों की सबसे ललचाने वाली बात होती है.
मार्सेलो कहते हैं कि, "मेरे पास अगर ऐसा कोई प्रस्ताव आता है, तो मेरे लिए उसे ठुकरा पाना बहुत मुश्किल होगा. अभी तो मेरा कारोबार डूब रहा है. और जब किसी डूबते हुए इंसान को तिनके का सहारा मिलता है, तो आपको तुरंत ये तय करना होता है कि आप अपने आदर्शों के साथ डूब जाएं, या फिर उस सहारे को पकड़ कर ख़ुद को बचा लें."
शुरुआत में तो इस मदद के बदले में माफ़िया गिरोह कुछ नहीं मांगते हैं. लेकिन, ये ऐसी मदद होती है, जिसका क़र्ज़ आपको कभी न कभी चुकाना ही होता है. पूर्व माफिया डॉन गैस्पेयर मुतोलो कहते हैं कि समय आने पर, माफ़िया गिरोह के सदस्य आपसे ये क़र्ज़ वसूलने ज़रूर आते हैं.
अपने दौर के बारे में गैस्पेयर मुतोलो बताते हैं कि जब स्थानीय चुनाव होने वाले होते थे, तो वो उन लोगों के पास जाया करते थे, जिनकी उन्होंने पहले कभी मदद की होती थी. और उनसे कहते थे कि, "मुझे पहचाना? मैंने तब तुम्हारी मदद की थी, जब तुम्हें इसकी सख़्त ज़रूरत थी. अब मुझे तुम्हारी मदद की ज़रूरत है. और मैं बस इतना चाहता हूं कि तुम अपना वोट फलां उम्मीदवार को दे दो."
सिसली में इस प्रचलन को 'वोटों की ख़रीदारी' कहते हैं.

इमेज स्रोत, Jilla Dastmalchi
क़र्ज़ बांटने के माफ़िया
इटली के माफ़िया संगठनों को हमेशा किसी न किसी वैश्विक संकट का इंतज़ार रहता है, ताकि वो इसका फ़ायदा उठा सकें. नए कोरोना वायरस की महामारी उनके लिए ऐसा अवसर ले कर आई है, जिसे वो किसी भी क़ीमत पर हाथ से नहीं जाने देना चाहते हैं.
गैस्पेयर मुतोलो कहते हैं कि, "माफ़िया सरदारों के पास पैसे की कभी कोई कमी नहीं होती. जहां तक ज़रूरतमंद लोगों की मदद का सवाल है, तो माफ़िया डॉन अक्सर सरकार के मुक़ाबले लोगों का ख़याल रखने में हमेशा ज़्यादा फ़ुर्ती दिखाते हैं."
और, एंतोनियो और उनकी पत्नी फ्रांसेस्का (बदले हुए नाम) के साथ ठीक यही हुआ था. ये पति-पत्नी मिल कर एक क़साई की दुकान चलाते हैं. जो दक्षिणी इटली के एपुलिया क़स्बे में स्थित है.
कुछ दिनों पहले की बात है. उनके यहां से नियमित रूप से मांस लेने वाला एक ग्राहक उनके पास आया और उन्हें मदद करने के नाम पर नक़द पैसे देने का प्रस्ताव रखा. उस आदमी को पता नहीं कैसे ये मालूम हो गया था कि लॉकडाउन के कारण, एंतोनियो और उनकी पत्नी का धंधा ठीक नहीं चल रहा है.
एंतोनियो ने हमें बताया कि, "हमने एक दूसरे की ओर देखा और आंखों ही आंखों में हम समझ गए कि ये व्यक्ति किसी माफ़िया गिरोह से जुड़ा है. हमारे दिल बैठ गए. हमें अच्छे से इस बात का एहसास था कि मदद के उसके प्रस्ताव को स्वीकार करना कितना ख़तरनाक हो सकता था."
एंतोनियो और फ्रांसेस्का ने मदद के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया.
ब्याज पर क़र्ज़ बांटना, इटली के माफ़िया गिरोहों का मुख्य धंधा है. वो बहुत कम ब्याज दरों पर लोगों को क़र्ज़ देते हैं. लेकिन, निकोला ग्रात्तेरी कहती हैं कि जल्द ही ये मददगार मसीहा अपना असली रंग दिखाना शुरू कर देते हैं.
वो बताती हैं, "और फिर क़र्ज़ लेने वाले की मुश्किलें धीरे-धीरे बढ़ने लगती हैं. माफ़िया का मक़सद ऐसे क़र्ज़ की मदद से पैसे कमाना नहीं होता. बल्कि, वो क़र्ज़ के नाम पर लोगों के काम धंधों पर कब्ज़ा जमा लेते हैं, फिर उसकी मदद से अपनी काली कमाई को सफ़ेद बनाने का काम करते हैं."
डेटा विस्तार से
*प्रति 1 लाख आबादी पर हुई मौतें
| अमरीका | 10,12,833 | 308.6 | 8,70,30,788 | ||
| ब्राजील | 6,72,033 | 318.4 | 3,25,35,923 | ||
| भारत | 5,25,242 | 38.4 | 4,35,31,650 | ||
| रसियन फेडरेशन | 3,73,595 | 258.8 | 1,81,73,480 | ||
| मैक्सिको | 3,25,793 | 255.4 | 60,93,835 | ||
| पेरू | 2,13,579 | 657.0 | 36,40,061 | ||
| ब्रिटेन | 1,77,890 | 266.2 | 2,22,32,377 | ||
| इटली | 1,68,604 | 279.6 | 1,88,05,756 | ||
| इंडोनेशिया | 1,56,758 | 57.9 | 60,95,351 | ||
| फ्रांस | 1,46,406 | 218.3 | 3,05,84,880 | ||
| ईरान | 1,41,404 | 170.5 | 72,40,564 | ||
| जर्मनी | 1,41,397 | 170.1 | 2,85,42,484 | ||
| कोलंबिया | 1,40,070 | 278.3 | 61,75,181 | ||
| अर्जेंटीना | 1,29,109 | 287.3 | 93,94,326 | ||
| पोलैंड | 1,16,435 | 306.6 | 60,16,526 | ||
| यूक्रेन | 1,12,459 | 253.4 | 50,40,518 | ||
| स्पेन | 1,08,111 | 229.6 | 1,28,18,184 | ||
| दक्षिण अफ्रीका | 1,01,812 | 173.9 | 39,95,291 | ||
| तुर्की | 99,057 | 118.7 | 1,51,80,444 | ||
| रोमानिया | 65,755 | 339.7 | 29,27,187 | ||
| फिलीपिंस | 60,602 | 56.1 | 37,09,386 | ||
| चिली | 58,617 | 309.3 | 40,30,267 | ||
| हंगरी | 46,647 | 477.5 | 19,28,125 | ||
| वियतनाम | 43,088 | 44.7 | 1,07,49,324 | ||
| कनाडा | 42,001 | 111.7 | 39,58,155 | ||
| चेक गणराज्य | 40,324 | 377.9 | 39,36,870 | ||
| बुल्गारिया | 37,260 | 534.1 | 11,74,216 | ||
| मलेशिया | 35,784 | 112.0 | 45,75,809 | ||
| इक्वेडोर | 35,745 | 205.7 | 9,13,798 | ||
| बेल्जियम | 31,952 | 278.2 | 42,65,296 | ||
| जापान | 31,328 | 24.8 | 94,05,007 | ||
| थाईलैंड | 30,736 | 44.1 | 45,34,017 | ||
| पाकिस्तान | 30,403 | 14.0 | 15,39,275 | ||
| ग्रीस | 30,327 | 283.0 | 37,29,199 | ||
| बांग्लादेश | 29,174 | 17.9 | 19,80,974 | ||
| ट्यूनीशिया | 28,691 | 245.3 | 10,52,180 | ||
| इराक | 25,247 | 64.2 | 23,59,755 | ||
| मिस्र | 24,723 | 24.6 | 5,15,645 | ||
| दक्षिण कोरिया | 24,576 | 47.5 | 1,84,13,997 | ||
| पुर्तगाल | 24,149 | 235.2 | 51,71,236 | ||
| नीदरलैंड्स | 22,383 | 129.1 | 82,03,898 | ||
| बोलिविया | 21,958 | 190.7 | 9,31,955 | ||
| स्लोवाकिया | 20,147 | 369.4 | 25,51,116 | ||
| ऑस्ट्रिया | 20,068 | 226.1 | 44,99,570 | ||
| बर्मा | 19,434 | 36.0 | 6,13,659 | ||
| स्वीडन | 19,124 | 185.9 | 25,19,199 | ||
| कजाखस्तान | 19,018 | 102.7 | 13,96,584 | ||
| पराग्वे | 18,994 | 269.6 | 6,60,841 | ||
| ग्वाटेमाला | 18,616 | 112.1 | 9,21,146 | ||
| जॉर्जिया | 16,841 | 452.7 | 16,60,429 | ||
| श्रीलंका | 16,522 | 75.8 | 6,64,181 | ||
| सर्बिया | 16,132 | 232.3 | 20,33,180 | ||
| मोरक्को | 16,120 | 44.2 | 12,26,246 | ||
| क्रोएशिया | 16,082 | 395.4 | 11,51,523 | ||
| बोस्निया और हर्जेगोविना | 15,807 | 478.9 | 3,79,041 | ||
| चीन | 14,633 | 1.0 | 21,44,566 | ||
| जॉर्डन | 14,068 | 139.3 | 17,00,526 | ||
| स्विट्जरलैंड | 13,833 | 161.3 | 37,59,730 | ||
| नेपाल | 11,952 | 41.8 | 9,79,835 | ||
| मोल्डोवा | 11,567 | 435.2 | 5,20,321 | ||
| इसराइल | 10,984 | 121.3 | 43,91,275 | ||
| होंडूरास | 10,906 | 111.9 | 4,27,718 | ||
| लेबनान | 10,469 | 152.7 | 11,16,798 | ||
| ऑस्ट्रेलिया | 10,085 | 39.8 | 82,91,399 | ||
| अजरबैजान | 9,717 | 96.9 | 7,93,388 | ||
| एफवाईआर मेसिडोनिया | 9,327 | 447.7 | 3,14,501 | ||
| सऊदी अरब | 9,211 | 26.9 | 7,97,374 | ||
| लिथुआनिया | 9,175 | 329.2 | 11,62,184 | ||
| अर्मीनिया | 8,629 | 291.7 | 4,23,417 | ||
| क्यूबा | 8,529 | 75.3 | 11,06,167 | ||
| कोस्टा रिका | 8,525 | 168.9 | 9,04,934 | ||
| पनामा | 8,373 | 197.2 | 9,25,254 | ||
| अफ़ग़ानिस्तान | 7,725 | 20.3 | 1,82,793 | ||
| इथियोपिया | 7,542 | 6.7 | 4,89,502 | ||
| आयरलैंड | 7,499 | 151.8 | 16,00,614 | ||
| उरुग्वे | 7,331 | 211.8 | 9,57,629 | ||
| चाइनीज ताइपे | 7,025 | 29.5 | 38,93,643 | ||
| बेलारूस | 6,978 | 73.7 | 9,82,867 | ||
| अल्जीरिया | 6,875 | 16.0 | 2,66,173 | ||
| स्लोवेनिया | 6,655 | 318.7 | 10,41,426 | ||
| डेनमार्क | 6,487 | 111.5 | 31,77,491 | ||
| लीबिया | 6,430 | 94.9 | 5,02,189 | ||
| लातविया | 5,860 | 306.4 | 8,37,182 | ||
| वेनेजुएला | 5,735 | 20.1 | 5,27,074 | ||
| फलस्तीन | 5,662 | 120.8 | 6,62,490 | ||
| कीनिया | 5,656 | 10.8 | 3,34,551 | ||
| जिम्बाब्वे | 5,558 | 38.0 | 2,55,726 | ||
| सूडान | 4,952 | 11.6 | 62,696 | ||
| फिनलैंड | 4,875 | 88.3 | 11,45,610 | ||
| ओमान | 4,628 | 93.0 | 3,90,244 | ||
| डोमिनिकन रिपब्लिक | 4,383 | 40.8 | 6,11,581 | ||
| अल सल्वाडोर | 4,150 | 64.3 | 1,69,646 | ||
| नामीबिया | 4,065 | 163.0 | 1,69,247 | ||
| त्रिनिडाड एंड टोबैगो | 4,013 | 287.7 | 1,67,495 | ||
| जाम्बिया | 4,007 | 22.4 | 3,26,259 | ||
| यूगांडा | 3,621 | 8.2 | 1,67,979 | ||
| अल्बानिया | 3,502 | 122.7 | 2,82,690 | ||
| नॉर्वे | 3,337 | 62.4 | 14,48,679 | ||
| सीरिया | 3,150 | 18.5 | 55,934 | ||
| नाइजीरिया | 3,144 | 1.6 | 2,57,637 | ||
| जमैका | 3,144 | 106.6 | 1,43,347 | ||
| कोसोवो | 3,140 | 175.0 | 2,29,841 | ||
| कंबोडिया | 3,056 | 18.5 | 1,36,296 | ||
| किर्गिजस्तान | 2,991 | 46.3 | 2,01,101 | ||
| बोत्सवाना | 2,750 | 119.4 | 3,22,769 | ||
| मॉन्टेनिग्रो | 2,729 | 438.6 | 2,41,190 | ||
| मलावी | 2,646 | 14.2 | 86,600 | ||
| एस्टोनिया | 2,591 | 195.3 | 5,80,114 | ||
| कुवैत | 2,555 | 60.7 | 6,44,451 | ||
| संयुक्त अरब अमीरात | 2,319 | 23.7 | 9,52,960 | ||
| मोजाम्बिक | 2,212 | 7.3 | 2,28,226 | ||
| मंगोलिया | 2,179 | 67.6 | 9,28,981 | ||
| यमन | 2,149 | 7.4 | 11,832 | ||
| सेनेगल | 1,968 | 12.1 | 86,382 | ||
| कमारू | 1,931 | 7.5 | 1,20,068 | ||
| अंगोला | 1,900 | 6.0 | 1,01,320 | ||
| उजबेकिस्तान | 1,637 | 4.9 | 2,41,196 | ||
| न्यूजीलैंड | 1,534 | 31.2 | 13,74,535 | ||
| बहरीन | 1,495 | 91.1 | 6,31,562 | ||
| रवांडा | 1,460 | 11.6 | 1,31,270 | ||
| घाना | 1,452 | 4.8 | 1,66,546 | ||
| सिंगापुर | 1,419 | 24.9 | 14,73,180 | ||
| स्वाजीलैंड | 1,416 | 123.3 | 73,148 | ||
| मेडागास्कर | 1,401 | 5.2 | 65,787 | ||
| डीआर कांगो | 1,375 | 1.6 | 91,393 | ||
| सूरीनाम | 1,369 | 235.5 | 80,864 | ||
| सोमालिया | 1,361 | 8.8 | 26,803 | ||
| गुयाना | 1,256 | 160.5 | 67,657 | ||
| लक्जेमबर्ग | 1,094 | 176.5 | 2,65,323 | ||
| साइप्रस | 1,075 | 89.7 | 5,15,596 | ||
| मॉरीशस | 1,004 | 79.3 | 2,31,036 | ||
| मौरिटानिया | 984 | 21.7 | 60,368 | ||
| मार्टिनिक | 965 | 257.0 | 1,95,912 | ||
| ग्वाडेलोप | 955 | 238.7 | 1,68,714 | ||
| फिजी | 866 | 97.3 | 65,889 | ||
| तंजानिया | 841 | 1.4 | 35,768 | ||
| हेटी | 837 | 7.4 | 31,677 | ||
| बहामा | 820 | 210.5 | 36,101 | ||
| रियूनियन आइलैंड | 812 | 91.3 | 4,22,769 | ||
| आइवरी कोस्ट | 805 | 3.1 | 83,679 | ||
| लाओ पीपुल्स डेम रिपब्लिक | 757 | 10.6 | 2,10,313 | ||
| माल्टा | 748 | 148.8 | 1,05,407 | ||
| माली | 737 | 3.7 | 31,176 | ||
| लेसोथो | 699 | 32.9 | 33,938 | ||
| बेलिज | 680 | 174.2 | 64,371 | ||
| कतर | 679 | 24.0 | 3,85,163 | ||
| पापुआ न्यू गिनी | 662 | 7.5 | 44,728 | ||
| फ्रेंच पोलिनेशिया | 649 | 232.4 | 73,386 | ||
| बारबाडोस | 477 | 166.2 | 84,919 | ||
| गिनी | 443 | 3.5 | 37,123 | ||
| केप वर्डे | 405 | 73.6 | 61,105 | ||
| फ़्रेंच गयाना | 401 | 137.9 | 86,911 | ||
| बुर्किना फासो | 387 | 1.9 | 21,044 | ||
| कांगो | 385 | 7.2 | 24,128 | ||
| सेंट लूसिया | 383 | 209.5 | 27,094 | ||
| गाम्बिया | 365 | 15.5 | 12,002 | ||
| न्यू कैलेडोनिया | 313 | 108.8 | 64,337 | ||
| नीजेर | 310 | 1.3 | 9,031 | ||
| मालदीव | 306 | 57.6 | 1,82,720 | ||
| गैबन | 305 | 14.0 | 47,939 | ||
| लाइबेरिया | 294 | 6.0 | 7,497 | ||
| नीदरलैंड्स एंटिल्स | 278 | 176.5 | 44,545 | ||
| टोगो | 275 | 3.4 | 37,482 | ||
| निकारागुआ | 242 | 3.7 | 14,690 | ||
| ग्रेनाडा | 232 | 207.1 | 18,376 | ||
| ब्रुनई दारुसलाम | 225 | 51.9 | 1,67,669 | ||
| अरुबा | 222 | 208.8 | 41,000 | ||
| चैड | 193 | 1.2 | 7,426 | ||
| जिबूटी | 189 | 19.4 | 15,690 | ||
| मेयोट | 187 | 70.3 | 37,958 | ||
| इक्वेटोरियल गिनी | 183 | 13.5 | 16,114 | ||
| आइसलैंड | 179 | 49.5 | 1,95,259 | ||
| चैनल आयलैंड | 179 | 103.9 | 80,990 | ||
| गिनी-बिसाऊ | 171 | 8.9 | 8,369 | ||
| सेलेल्स | 167 | 171.1 | 44,847 | ||
| बेनिन | 163 | 1.4 | 27,216 | ||
| कोमोरोस | 160 | 18.8 | 8,161 | ||
| अंडौरा | 153 | 198.3 | 44,177 | ||
| सोलोमन आइलैंड | 153 | 22.8 | 21,544 | ||
| एंटिगा एंड बरबूडा | 141 | 145.2 | 8,665 | ||
| बरमूडा | 140 | 219.0 | 16,162 | ||
| दक्षिण सूडान | 138 | 1.2 | 17,722 | ||
| टिमूर-लेस्टे | 133 | 10.3 | 22,959 | ||
| ताजकिस्तान | 125 | 1.3 | 17,786 | ||
| सियरा लियोन | 125 | 1.6 | 7,704 | ||
| सैन मरीनो | 115 | 339.6 | 18,236 | ||
| सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनाडिन्स | 114 | 103.1 | 9,058 | ||
| सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक | 113 | 2.4 | 14,649 | ||
| आइल ऑफ़ मैन | 108 | 127.7 | 36,463 | ||
| जिब्राल्टर | 104 | 308.6 | 19,633 | ||
| इरिट्रिया | 103 | 2.9 | 9,805 | ||
| नीदरलैंड्स एंटिल्स | 87 | 213.6 | 10,601 | ||
| लिचटेन्सटाइन | 85 | 223.6 | 17,935 | ||
| साओ टोम एंड प्रिंसिप | 74 | 34.4 | 6,064 | ||
| डोमोनिका | 68 | 94.7 | 14,852 | ||
| Saint Martin (French part) | 63 | 165.8 | 10,952 | ||
| ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स | 63 | 209.8 | 6,941 | ||
| मोनैको | 59 | 151.4 | 13,100 | ||
| सेंट किट्स एंड नेविस | 43 | 81.4 | 6,157 | ||
| बुरुंडी | 38 | 0.3 | 42,731 | ||
| बोनेयर, सेंट इयूस्टेटियस एंड साबा | 37 | 142.4 | 10,405 | ||
| टर्क एंड कैकस आइलैंड्स | 36 | 94.3 | 6,219 | ||
| केमैन आइलैंड्स | 29 | 44.7 | 27,594 | ||
| समोआ | 29 | 14.7 | 14,995 | ||
| फरोर आइलैंड्स | 28 | 57.5 | 34,658 | ||
| भूटान | 21 | 2.8 | 59,824 | ||
| ग्रीनलैंड | 21 | 37.3 | 11,971 | ||
| वनुआतू | 14 | 4.7 | 11,389 | ||
| किरिबाटी | 13 | 11.1 | 3,236 | ||
| डायमंड प्रिंसेज़ क्रूज़ शिप | 13 | 712 | |||
| टोंगा | 12 | 11.5 | 12,301 | ||
| एंग्विला | 9 | 60.5 | 3,476 | ||
| मॉन्टसेराट | 8 | 160.3 | 1,020 | ||
| वालिस एंड फ़्यूट्यूना द्वीप | 7 | 61.2 | 454 | ||
| पलाऊ | 6 | 33.3 | 5,237 | ||
| सेंट बारथेल्मी | 6 | 60.9 | 4,697 | ||
| एमएस ज़ानदाम क्रूज़ शिप | 2 | 9 | |||
| कुक आइलैंड्स | 1 | 5.7 | 5,774 | ||
| सेंट पियर एंड मिक़लों | 1 | 17.2 | 2,779 | ||
| फॉकलैंड | 0 | 0.0 | 1,815 | ||
| माइक्रोनेशिया | 0 | 0.0 | 38 | ||
| वैटिकन | 0 | 0.0 | 29 | ||
| मार्शल आइलैंड्स | 0 | 0.0 | 18 | ||
| अंटार्कटिका | 0 | 11 | |||
| सेंट हेलेना | 0 | 0.0 | 4 |
सही से दिखे इसके लिए अपना ब्राउज़र अपडेट करें
यह सूचना नियमित अपडेट की जाती है लेकिन हो सकता है प्रत्येक देश का नवीनतम आंकड़ा न दिखे.
** नए मरीज़ों के लिए पिछला डेटा तीन दिन का रोलिंग औसत है. मामलों की संख्या में तेज़ी से आ रहे बदलाव के कारण इस तारीख़ के लिए औसत निकालना संभव नहीं है.
स्रोत: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी, राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसियां
जब आखिरी बार आंकड़े अपडेट किए गए: 5 जुलाई 2022, 1:29 pm IST
वापसी का कोई रास्ता नहीं होता
इटली में जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है, तब से ऐसे क़र्ज़ माफ़िया से पीड़ित लोगों की मदद करने वाली हेल्पलाइन पर मदद मांगने वालों की संख्या दोगुने से भी अधिक हो गई है. ख़ास तौर से छोटे मोटे धंधे करके अपनी जीविका चलाने वालों के मदद मांगने की घटनाएं तो बहुत बढ़ गई हैं.
हेल्पलाइन के लिए काम करने वाले एत्तीलियो साइमियोन कहते हैं कि, "अगर इटली की सरकार लोगों की मदद कर पाने में सक्षम नहीं है, तो वो माफ़िया के शिकंजे में फंसने के लिए मजबूर होंगे."
अब जबकि दुनिया के सामने पिछली सदी की महान मंदी जैसा भयंकर आर्थिक संकट खड़ा है. कोरोना वायरस की महामारी और लॉकडाउन के कारण इटली की जीडीपी में 9.1 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है. ऐसे में इटली के बहुत से नागरिकों की हालत बेहद ख़राब हो जाएगी.
एनज़ा रैंडो कहती हैं कि, "ये इटली की माफ़िया के लिए आम जनता पर अपना शिकंजा कसने का सुनहरा अवसर होगा. अभी का समय बेहद महत्वपूर्ण है."
माफ़िया के ख़िलाफ़ काम करने वाले एनज़ा जैसे अन्य अनुभवी लोग इटली की सरकार से अपील कर रहे हैं कि वो आम लोगों और कारोबारियों की मदद के लिए धन उपलब्ध कराए. वरना, सरकार की जगह माफ़िया लोगों की नक़द पैसे से मदद करके उन्हें अपने बस में कर लेगा.

इमेज स्रोत, Jilla Dastmalchi
बहुत देर से हुई मामूली सी मदद
इटली की सरकार ने कहा है कि वो ज़रूरतमंद कारोबारियों को 25 हज़ार यूरो तक की मदद देगी. लेकिन, मार्सेलो का सरकार से मदद लेने का कोई इरादा नहीं है.
मार्सेलो कहते हैं कि, "ये क़र्ज़ चुका पाना लगभग नामुमकिन होगा. जिन दुकानों को भी खोलने की इजाज़त मिलेगी, उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना पड़ेगा. इसका मतलब ये होगा कि आपके ग्राहकों की संख्या घट जाएगी. और आपकी आमदनी कम हो जाएगी."
मार्सेलो कहते हैं कि उनके जैसे सारे रेस्टोरेंट मालिकों को यही लगता है. रेस्टोरेंट मालिकों को लगता है कि अपना धंधा, माफ़िया गिरोहों के हाथ नक़द बेच लेना ज़्यादा समझदारी भरा फ़ैसला होगा. इसमें कोई सवाल जवाब नहीं होगा.
वो कहते हैं कि, "मुझे लगता है कि मैं बुरी तरह नाकाम रहा हूं. मैं ने हमेशा माफ़िया गिरोहों की आलोचना की है. और आज मैं अपने हर विश्वास को ख़ुद ही तोड़ने जा रहा हूं. अपने हर सिद्धांत से समझौता करने जा रहा हूं."
भारत में कोरोनावायरस के मामले
यह जानकारी नियमित रूप से अपडेट की जाती है, हालांकि मुमकिन है इनमें किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के नवीनतम आंकड़े तुरंत न दिखें.
| राज्य या केंद्र शासित प्रदेश | कुल मामले | जो स्वस्थ हुए | मौतें |
|---|---|---|---|
| महाराष्ट्र | 1351153 | 1049947 | 35751 |
| आंध्र प्रदेश | 681161 | 612300 | 5745 |
| तमिलनाडु | 586397 | 530708 | 9383 |
| कर्नाटक | 582458 | 469750 | 8641 |
| उत्तराखंड | 390875 | 331270 | 5652 |
| गोवा | 273098 | 240703 | 5272 |
| पश्चिम बंगाल | 250580 | 219844 | 4837 |
| ओडिशा | 212609 | 177585 | 866 |
| तेलंगाना | 189283 | 158690 | 1116 |
| बिहार | 180032 | 166188 | 892 |
| केरल | 179923 | 121264 | 698 |
| असम | 173629 | 142297 | 667 |
| हरियाणा | 134623 | 114576 | 3431 |
| राजस्थान | 130971 | 109472 | 1456 |
| हिमाचल प्रदेश | 125412 | 108411 | 1331 |
| मध्य प्रदेश | 124166 | 100012 | 2242 |
| पंजाब | 111375 | 90345 | 3284 |
| छत्तीसगढ़ | 108458 | 74537 | 877 |
| झारखंड | 81417 | 68603 | 688 |
| उत्तर प्रदेश | 47502 | 36646 | 580 |
| गुजरात | 32396 | 27072 | 407 |
| पुडुचेरी | 26685 | 21156 | 515 |
| जम्मू और कश्मीर | 14457 | 10607 | 175 |
| चंडीगढ़ | 11678 | 9325 | 153 |
| मणिपुर | 10477 | 7982 | 64 |
| लद्दाख | 4152 | 3064 | 58 |
| अंडमान निकोबार द्वीप समूह | 3803 | 3582 | 53 |
| दिल्ली | 3015 | 2836 | 2 |
| मिज़ोरम | 1958 | 1459 | 0 |
स्रोतः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
11: 30 IST को अपडेट किया गया

- कोरोना वायरस के क्या हैं लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव
- कोरोना वायरसः किसी सतह पर कितनी देर ज़िंदा रहता है ये विषाणु
- कोरोना: महामारी से निपटने में दुनिया के सामने भारत ने पेश की मिसाल- नज़रिया
- कोरोना वायरस के संक्रमण जिन-जिन इलाजों से हो रहे ठीक
- कोरोना वायरस: महामारी की आड़ में सत्ता और मज़बूत करने वाले ये नेता



(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



































