तस्वीरें: 'मुझे आँखों के सामने जेल की सलाखें दिख रही हैं'
इमेज स्रोत, BBC URDU
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ अपनी बेटी मरियम शरीफ़ के साथ शुक्रवार की शाम पाकिस्तान पहुंच जाएंगे.
लाहौर पहुंचने के लिए दोनों लंदन से निकल चुके हैं. उनका विमान अबू धाबी में कुछ देर रुकेगा.
इमेज स्रोत, BBC URDU
बीबीसी उर्दू संवाददाता शुमाइला ज़ाफ़री से मिली जानकारी के मुताबिक वे पाकिस्तान समयानुसार शाम लगभग 6:15 बजे लाहौर के अल्लामा इक़बाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
इमेज स्रोत, BBC Urdu
हो सकता है कि दोनों को एयरपोर्ट पहुंचते ही गिरफ़्तार कर लिया जाए. स्थानीय मीडिया के मुताबिक उन्हें एयरपोर्ट पर एक हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराया जाएगा. हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.
इमेज स्रोत, BBC URDU
पाकिस्तान की एक भ्रष्टाचार निरोधी अदालत ने दोनों को पिछले हफ़्ते भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया था.
मरियम नवाज़ पर बीस लाख पाउंड (लगभग पौने दो करोड़ भारतीय रुपए) का जुर्माना भी लगाया गया है. मरियम नवाज़ के पति कैप्टन सफ़दर को भी एक साल की सज़ा सुनाई गई है.
इमेज स्रोत, BBC URDU
अदालत ने नवाज़ शरीफ़ को 10 साल और मरियम को सात जेल की सज़ा सुनाई है. लंदन छोड़ने से पहले नवाज़, मरियम और उनके परिवार की भावुक तस्वीरें सामने आईं हैं.
इमेज स्रोत, BBC URDU
इनमें सब एक दूसरे से गले मिलते और ग़मगीन दिखाई दे रहे हैं. एक तस्वीर में नवाज़ अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी के सिर पर हाथ रखे दिख रहे हैं.
नवाज़ ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके पाकिस्तान लौटने की बात कही थी. उन्होंने अपनी सज़ा के पीछे 'राजनीतिक वजहों' को ज़िम्मेदार बताया था.
इमेज स्रोत, BBC URDU
उन्होंने कहा, "अपनी आंखों के सामने मुझे जेल की सलाखें दिख रही हैं, फिर भी मैं पाकिस्तान लौट रहा हूं."
कहा जा रहा है कि नवाज़ के हज़ारों समर्थक उनके स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचने वाले हैं. वहीं उनके पहुंचने से पहले लाहौर में उनकी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओँ को हिरासत में ले लिया गया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें
सबसे अधिक लोकप्रिय
सामग्री् उपलब्ध नहीं है