नेपाल हुआ लाल: वाम गठबंधन जीत की राह पर
इमेज स्रोत, AFP
नेपाल में हुए आम चुनावों की मतगणना रविवार से शुरू हो गई है. यहां दो चरणों में चुनाव कराए गए थे. संघीय संसद की 275 सीटों और सात प्रांतीय सभाओं के लिए 550 सदस्यों को चुना जाएगा. राजशाही के अंत और गृहयुद्ध ख़त्म होने के बाद नेपाल में पहली बार आम चुनाव हुए हैं.
काठमांडू में बीबीसी नेपाली सेवा के संवाददाता महेश आचार्य के मुताबिक, अभी तक हुई मतगणना में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी यूएमएल) बढ़त बनाए हुए है, उसके साथ गठबंधन करने वाला माओवादी केंद्र भी जीत रहा है.
इन दोनों पार्टियों ने मिलकर वाम मोर्चा बनाया था. अभी तक कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (यूएमएल) ने 59 सीटें जीत ली हैं. वहीं माओवादी केंद्र ने 23 सीटों में जीत दर्ज कर ली है. इस तरह से वाम मोर्चा ने 82 सीटें अपने नाम कर ली हैं.
इमेज स्रोत, Reuters
वहीं दूसरी तरफ सत्ता पर काबिज़ नेपाली कांग्रेस ने अभी तक महज 13 सीटें ही जीती हैं. इस तरह वाम गठबंधन एक आसान जीत की तरफ बढ़ता हुआ दिख रहा है.
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि फर्स्ट पास्ट द पोस्ट सिस्टम के तहत 165 सीटों का नतीजा सोमवार सुबह तक आ जाएगा वहीं प्रोपोशनल रीप्रेजेंटेशन सिस्टम के तहत आने वाली 110 सीटों का नतीजा इस सप्ताह के अंत तक आएगा.
यह पहला मौका है जब सभी वामपंथी दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. उनका सीधा मुकाबला लोकतांत्रिक गठबंधन से है, जिसकी मुख्य घटक नेपाली कांग्रेस है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें
सबसे अधिक लोकप्रिय
सामग्री् उपलब्ध नहीं है