जापान में शिंज़ो आबे जबर्दस्त जीत की तरफ़
इमेज स्रोत, Reuters
जापान में चुनाव बाद हुए सर्वेक्षणों के मुताबिक़ प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे का सत्तारूढ़ गठबंधन रविवार को हुए चुनाव में जबर्दस्त जीत के क़रीब बढ़ता हुआ दिख रहा है.
एक चुनावी सर्वेक्षण ने शिज़ो आबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की अगुवाई वाले गठबंधन को 311 सीटें मिलने की संभावना जताई है.
अगर ऐसा हुआ तो शिंज़ो आबे की पार्टी दो-तिहाई बहुमत का विशाल जनादेश हासिल कर लेगी.
हालांकि कुछ अन्य सर्वेक्षणों में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को दो-तिहाई से थोड़ा कम सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.
इमेज स्रोत, AFP
अमरीकी अधिपत्य
जापान के संविधान पर पुनर्विचार के शिंज़ो आबे के एजेंडे के लिहाज से लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को इस तरह के बहुमत की ज़रूरत है.
जापानी संविधान के अनुच्छेद 9 में कहा गया है कि जापान युद्ध का पूरी तरह से त्याग करेगा. जापान ने ये संविधान 1947 में अमरीकी अधिपत्य में लागू किया था.
जापान अब तक इसी व्यवस्था के तहत चलता रहा है. जापानी सेना के अस्तित्व पर उसका कहना रहा है कि ये बचाव के लिए है.
इमेज स्रोत, Getty Images
पार्टी का नेता पद
लेकिन शिंज़ो आबे लंबे समय से अपनी मंशा साफ करते रहे हैं कि वे इसे बदलना चाहते हैं.
चुनावी जीत से शिंज़ो आबे के लिए तीसरी बार लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता बनने की संभावना बढ़ जाएगी. पार्टी अगले सितंबर में इस पर फैसला करेगी.
इसके साथ ही शिंज़ो आबे जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने वाले नेता के तौर पर उभर सकते हैं. वे साल 2012 में प्रधानमंत्री बने थे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें
सबसे अधिक लोकप्रिय
सामग्री् उपलब्ध नहीं है