गणित के होमवर्क में सेक्स से जुड़े सवाल
इमेज स्रोत, @PennridgeReform
अमरीका के एक स्कूल में छात्रों से गणित के होमवर्क में यौन उत्पीड़न से जुड़ा सवाल पूछा गया है.
सवाल पूछा गया है, "एंजेलो का आठ साल की उम्र में किसने यौन उत्पीड़न किया जिससे कि उनकी कैरियर की दिशा बदल गई और वो लिखने के लिए प्रेरित हुई."
यह स्कूल अमरीकी राज्य पेन्सिलवेनिया में है.
इमेज स्रोत, Thinkstock
छात्रों को अल्जबरा के फॉर्मूला का इस्तेमाल करके सवालों को हल करने का असाइनमेंट दिया गया था.
छात्रों के माता-पिता ने स्कूल के अधिकारियों से इस होमवर्क को लेकर शिकायत दर्ज कराई है.
इमेज स्रोत, AP
इसी होमवर्क में एक और सवाल कुछ इसी तरह का है जो गणित के असाइनमेंट से अलग है.
इस दूसरे सवाल में एक अकेली महिला का जिक्र किया गया है जो अपने बेटे को पालने के लिए वेश्यावृति या इससे जुड़ी काम करती है.
ये सवाल मशहूर अमरीकी लेखिका माया एंजेलो की ज़िंदगी पर आधारित हैं लेकिन छात्रों के मां-बाप ने शिकायत दर्ज की है कि ये सवाल नाबालिग बच्चों के उचित नहीं है या इनका गणित से कोई लेना-देना नहीं है.
दो साल पहले भी फ्लोरिडा के एक स्कूल में यही असाइनमेंट दिया गया था और इस पर उस वक़्त भी विवाद हुआ था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें
सबसे अधिक लोकप्रिय
सामग्री् उपलब्ध नहीं है