जनरल बाजवा बने नए पाक सेना प्रमुख
इमेज स्रोत, BBC URDU
जनरल क़मर जावेद बाजवा को पाकिस्तान का नया सेना प्रमुख बनाया गया है. वो राहिल शरीफ़ की जगह लेंगे.
लेफ्टिनेंट जनरल क़मर जावेद बाजवा सेना मुख्यालय में इंस्पेक्टर जनरल, ट्रेनिंग एंड इवैलुएशन के पद पर तैनात रहे हैं.
इससे पहले साल 2014 में रावलपिंडी में हुए एक धरने के दौरान वे कोर कमांडर की भूमिका निभा चुके हैं.
इमेज स्रोत, Reuters
लेफ्टिनेंट जनरल क़मर जावेद बाजवा ने हाल ही में उस प्रशिक्षण अभ्यास की ख़ुद निगरानी की है जो नियंत्रण रेखा पर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह बना था.
तब इन अभ्यासों का निरीक्षण मौजूदा सेनाध्यक्ष जनरल राहील शरीफ़ ने ख़ुद किया था.
इमेज स्रोत, Twitter
पाकिस्तानी सेना ने राहिल शरीफ़ को उनकी रिटायरमेंट पर शुक्रिया अदा किया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें
सबसे अधिक लोकप्रिय
सामग्री् उपलब्ध नहीं है