'संगीत में फ्यूज़न हो कन्फ्यूज़न नहीं'

  • पढ़ने का समय: 2 मिनट

मामे ख़ान राजस्थान के पारंपरिक माँगणियार समुदाय के लोक संगीत गायक व संगीतकार हैं. माँगणियार समुदाय के कलाकार कई पीढ़ियों से इस लोक कला का प्रदर्शन करते आ रहे हैं.

मामे ख़ान इस संगीत परंपरा की 15वीं पीढ़ी का नेतृत्व कर रहे हैं उनके वालिद राणा ख़ान भी अपने वक़्त के प्रसिद्ध लोक गायक थे.

मामे ख़ान की संगीत यात्रा की शुरुआत जैसलमेर के सत्तो नामक गाँव से हुई. मँगणियार लोक संगीत की एक विशेष शैली है जिसे 'जांगड़ा' कहा जाता है.

इसमें जीवन के हर अवसर जैसे त्योहारों, शादी, बच्चे का जन्म, राजस्थान की धरती के गीत गाए जाते हैं.

मामे ख़ान इस परंपरा को एक क़दम आगे लेकर गए हैं और सूफी, फ्यूज़न व नए युग के संगीत के साथ मिलकर उन्होंने माँगणियार लोक संगीत को नयी उंचाईयों तक पहुँचाया है.

कोक स्टूडियो के लिए उन्होंने गाया जिसे खासा सराहा गया. कई राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुति देने के अलावा उन्होंने बॉलीवुड फ़िल्मों के लिए भी गीत गाए. हाल ही में 'डेज़र्ट सेशंस' नाम से उनका म्यूजिक एल्बम भी लॉन्च हुआ है.

मामे ख़ान

इमेज स्रोत, PREETI MANN

इमेज कैप्शन, मामे ख़ान ने पहली बार 10 वर्ष की उम्र में 15 अगस्त के मौके पर दिल्ली में राजीव गाँधी के लिए लोकगीत गाया था.
मामे ख़ान

इमेज स्रोत, PREETI MANN

इमेज कैप्शन, मांगणियार लोक गायिकी मौखिक गायकी है, यह एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में चलती आ रही है, जिससे कई लोक गीत विलुप्त हो गए हैं. मामे ख़ान इन गीतों को लिखित रूप में संजोने का भी प्रयास कर रहे हैं.
मामे ख़ान

इमेज स्रोत, PREETI MANN

इमेज कैप्शन, अपनी पारंपरिक शैली को बरक़रार रखने वाले मामे ख़ान का कहना है संगीत में फ्यूज़न होना चाहिए कन्फ्यूज़न नहीं.
माँगणियार समुदाय के लोग मूलतः सिंध प्रान्त के मुस्लिम समुदाय से हैं, लेकिन वो पीढ़ियों से हिंदू त्योहारों व वैवाहिक कार्यक्रमों में संगीत गाते रहे हैं.

इमेज स्रोत, PREETI MANN

इमेज कैप्शन, माँगणियार समुदाय के लोग मूलतः सिंध प्रान्त के मुस्लिम समुदाय से हैं, लेकिन वो पीढ़ियों से हिंदू त्योहारों व वैवाहिक कार्यक्रमों में संगीत गाते रहे हैं.
मामे ख़ान

इमेज स्रोत, PREETI MANN

इमेज कैप्शन, इस गायन शैली में 6 रंग और 36 रागिनियों का प्रयोग होता है.
मामे ख़ान

इमेज स्रोत, PREETI MANN

इमेज कैप्शन, मामे खान मानते हैं राजस्थानी पृष्ठभूमि से आने की वजह से शुरू में उन्हें भाषा की दिक्कत हुई, पर जल्दी ही उन्हें एहसास हो गया कि संगीत भाषा की सीमा से बँधा नहीं होता, उसकी अपनी भाषा होती है.
मामे ख़ान

इमेज स्रोत, PREETI MANN

इमेज कैप्शन, संगीत के अलावा मामे ख़ान को बागवानी का शौक है, बचपन में जब उनके बाबा राजस्थान से बाहर जाते थे तब वे उनसे पौधे मंगवाते थे.
मामे ख़ान

इमेज स्रोत, PREETI MANN

इमेज कैप्शन, मामे ख़ान देश विदेश में 150 से अधिक समारोहों व महोत्सवों में शिरकत कर चुके हैं. इस गायन शैली के प्रमुख वाद्य कमायचा व खड़ताल है.
मामे ख़ान

इमेज स्रोत, PREETI MANN

इमेज कैप्शन, वो जैसलमेर की जांगड़ा व सूफी शैली के माहिर कलाकार हैं. उनका प्रयास है की लोक कलाकारों को ज़्यादा से ज़्यादा अपनी प्रतिभा दिखने के लिए मंच मिले.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> आप यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>