आईपीएल: चेन्नई अब हैदराबाद से हारी

इमेज स्रोत, PTI
आईपीएल-8 में शनिवार को खेले गए दूसरे मुक़ाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद ने अपने ही मैदान पर खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 22 रनों से मात दी.
चेन्नई के सामने जीत के लिए 193 रनों का विशाल लक्ष्य था, लेकिन उसके बल्लेबाज़ निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन ही बना सके.
चेन्नई के फॉफ डू प्लेसिस ने रन आउट होने से पहले 22 गेंदो पर चार चौक्को की मदद से 33 रन बनाए.
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 16 गेंदो पर 20 रन बनाकर आशीष रेड्डी की गेंद पर बोल्ड हुए. सलामी बल्लेबाज़ ड्वेन स्मिथ 21 और ब्रैंडन मैक्कुलम केवल 12 रन बना सके. ब्रावो 25 और रविंद्र जडेजा 14 रन बनाकर नाबाद रहे.

इमेज स्रोत,
हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार और मोज़ेज़ हैनरिक़ेस ने 2-2 विकेट हासिल किए.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 192 रन बनाए.
हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने केवल 28 गेंदो पर 11 चौक्के और 1 छक्का लगाते हुए 61 रन बनाए. उनके जोड़ीदार शिखर धवन ने 37 और इयान मोर्गन ने भी नाबाद 32 रनों का उपयोगी योगदान दिया.
चेन्नई के ड्वेन ब्रावो ने 25 रन देकर 3 विकेट लिए. यह हैदराबाद की 8 मैचों में चौथी जीत रही. चेन्नई की 9 मैचों में यह तीसरी हार रही.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>

































