कोरोना वायरस का संक्रमण पूर्वोत्तर भारत में न के बराबर क्यों है?

इमेज स्रोत, Getty Images
- Author, सचिन गोगोई
- पदनाम, बीबीसी मॉनिटरिंग
- पढ़ने का समय: 6 मिनट
देश के दूसरे इलाक़ों की तुलना में पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में कोविड-19 के केस इतने कम क्यों हैं?
इसकी सीधी वजह है इन राज्यों के लोगों का अनुशासन, सरकारों के सक्रिय क़दम और सीमित अंतरराष्ट्रीय संपर्क.
14 मई को केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जो आँकड़े जारी किए, उसके मुताबिक़ असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा संक्रमण को क़ाबू करने के मामले में बाक़ी राज्यों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
2011 की जनगणना के मुताबिक़ इन आठों राज्यों की कुल आबादी 4.57 करोड़ से थोड़ी ज़्यादा है. ताजा आँकड़ों के मुताबिक़ यहां की 1,81,624 की आबादी में सिर्फ़ एक व्यक्ति संक्रमण से पीड़ित है. देश के बाक़ी हिस्से के आँकड़ों की स्थिति इसकी तुलना में काफ़ी ख़राब है. यहां, हर 15,514 की आबादी में एक व्यक्ति संक्रमण का शिकार है.
नगालैंड और सिक्किम में कोविड-19 का एक भी मामला नहीं है जबकि अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मिज़ोरम में मरीज़ों का आँकड़ा दस से नीचे है. पूर्वोत्तर में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज़्यादा मामले त्रिपुरा में हैं. यहां कोरोना मरीज़ों की संख्या 155 तक पहुंच गई है. असम दूसरे नंबर पर है और यहां संक्रमित लोगों की संख्या 80 तक पहुंच गई है. मेघालय में संक्रमण के 13 केस हैं.

इमेज स्रोत, Barcroft Media
लोगों के अनुशासन और असरदार लॉकडाउन की तारीफ़
सरकार और मीडिया दोनों ने सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने और दूसरी सावधानियां बरतने में बेहद संजीदगी दिखाने के लिए पूर्वोत्तर के लोगों की तारीफ़ की है. लोगों ने यहां सार्वजनिक जगहों और घरों में भी काफ़ी अनुशासन दिखाया है. लॉकडाउन उल्लंघन और लोगों के इकट्ठा होने की इक्का-दुक्का घटनाओं को छोड़ कर यहां लगभग पूरी तरह अनुशासन रहा. ऐसा लगता है कि लोगों ने पूरी कड़ाई से लॉकडाउन के नियमों का पालन किया.
पूर्वोत्तर मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लॉकडाउन के दौरान लोगों के व्यवहार और रुख़ की तारीफ़ करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों ने बेहतरीन नज़ीर कायम की है. ये दूसरे राज्यों के लिए आदर्श हैं. महामारी प्रबंधन के मामले में बाक़ी राज्य इनसे काफी कुछ सीख सकते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
असम की अंग्रेज़ी न्यूज़ वेबसाइट INSIDENE की रिपोर्ट के मुताबिक़ जितेंद्र सिंह ने पूर्वोत्तर के लोगों के 'अनुशासन और संकल्प शक्ति' की तारीफ़ की. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का पालन करके कोरोना वायरस संक्रमण को क़ाबू करने के लिए पूर्वोत्तर के लोगों ने जो जज़्बा दिखाया है, वह काबिलेतारीफ़ है.
सोशल मीडिया में कई वीडियो और फ़ोटो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दिखाया गया है कि पूर्वोत्तर के लोग कितनी गंभीरता से सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं. एक वीडियो के मुताबिक़ हाल में कुछ लोगों ने ज़रूरतमंदों के लिए ग्रॉसरी का सामान बुफे स्टाइल में मेज पर रख दिया है. लोग बड़ी शालीनता के साथ क़तार लगा कर सामान ले रहे हैं जबकि उनके लिए सामान रखने वाले लोग हाथ जोड़ कर उनका अभिवादन कर रहे हैं.
मीडिया रिपोर्टों में मणिपुर के लोगों की सामुदायिकता की भावना का भी ख़ूब ज़िक्र हुआ है. यहां के एक गाँव में लोगों ने देश के दूसरे हिस्सों से आने वाले लोगों के लिए 80 क्वॉरन्टीन हट तैयार किए हैं.
कई फ़ेसबुक यूज़र्स लॉकडाउन के दौरान मिज़ोरम की राजधानी आइज़ोल की सूनी गलियों की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं जबकि राज्य में सिर्फ संक्रमण का एक केस पाया गया है.
न्यूज़ वेबसाइट ईस्टमोजो की एक टिप्पणी में कहा गया है कि सोशल डिस्टेंसिंग आपस में गहराई से जुड़े मिज़ो समाज के मिजाज़ के उलट है. दोस्ती और आपसी संवाद, मिलना-जुलना, मिज़ो समाज की पहचान है. लेकिन मिज़ो समाज ने महामारी के ख़तरों को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग को अपना लिया है.

इमेज स्रोत, TWITTER/HIMANTABISWA
राज्य सरकारों के प्रो-एक्टिव क़दम
पूर्वोत्तर में राज्य सरकारों ने महामारी से लड़ने में अपनी संकल्प शक्ति दिखाई है और वक्त से पहले आगे बढ़कर क़दम उठाया है. आबादी के हिसाब से पूर्वोत्तर के सबसे बड़े राज्य असम में स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा कोरोना के ख़िलाफ़ जंग में अग्रिम मोर्चे से अगुआई कर रहे हैं.
कोविड-19 के काफ़ी कम मामलों के बावजूद शर्मा ने संक्रमण को क़ाबू करने के लिए कई क़दम उठाए और उन्हें लागू करवाया. पूरे देश में शर्मा ने ये फै़सले सबसे पहले लिए. जैसे, असम पहला ऐसा राज्य बना जिसने सीधे चीनी कंपनियों से बात कर सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों के लिए पीपीई किट मंगवा लिए.
असम ही पहला राज्य है, जिसने स्टेडियम में क्वॉरन्टीन सेंटर शुरू करवाया. राज्य में कोविड-19 के मामले सामने आने से पहले, 30 मार्च को ही 700 बिस्तरों वाला क्वॉरन्टीन सेंटर बन कर तैयार था.
हालांकि आलोचकों का कहना है कि शर्मा कोविड-19 के ख़िलाफ़ तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए पूरे राज्य में हेलिकॉप्टर से दौरा कर टैक्सपेयर्स का पैसा बर्बाद कर रहे हैं.
अंग्रेजी न्यूज़ वेबसाइट 'फर्स्टपोस्ट' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सरमा पूर्वोतर में सत्तारूढ़ बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार हैं. लेकिन कोविड-19 संकट के दौरान उन्होंने अपनी राजनीतिक पहचान छोड़ दी है. वह राज्य के सीईओ की तरह काम कर रहे हैं.
पूर्वोत्तर के दूसरे राज्यों ने असम की तरह ही कोविड-19 को क़ाबू करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं. मसलन, सिक्किम ने देश भर में 24 मार्च की आधी रात से ही पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा से पहले ही राज्य में विदेशियों के आने पर रोक लगा दी थी. 6 मार्च को ही राज्य सरकार ने यह फै़सला लागू कर दिया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
अंग्रेजी न्यूज़ वेबसाइट एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने 7 मई को कहा कि उनकी सरकार बग़ैर अनिवार्य वायरस स्क्रीनिंग के राज्य में घुसने वालों के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज करेगी.
पूर्वोत्तर के राज्यों में संक्रमण के सबसे अधिक 155 मामले त्रिपुरा में हैं. कोरोना के पहले दो मरीज़ों के सफल इलाज के बाद राज्य ने अप्रैल के आख़िर में ख़ुद को कोविड-19 फ्री घोषित कर दिया था.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़ त्रिपुरा में कोविड-19 टेस्टिंग की दर प्रति दस लाख पर 1051 थी. यह दस लाख लोगों पर 470 की टेस्टिंग के राष्ट्रीय औसत से काफी ऊपर है. हालांकि राज्य में बीएसएफ़ के एक कैंप में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आए उछाल से यहां संक्रमित लोगों की संख्या अचानक बढ़ गई.
पूर्वोत्तर के राज्यों में पुलिसबलों ने लोगों से लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया. इस इलाके के सोशल मीडिया यूज़र्स लॉकडाउन का उल्लंघन करनेवालों की पुलिस पिटाई के वीडियो पोस्ट कर रहे हैं. लोगों ने इस तरह की पिटाई के ख़िलाफ़ शिकायतें भी की हैं.
भारत में कोरोनावायरस के मामले
यह जानकारी नियमित रूप से अपडेट की जाती है, हालांकि मुमकिन है इनमें किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के नवीनतम आंकड़े तुरंत न दिखें.
| राज्य या केंद्र शासित प्रदेश | कुल मामले | जो स्वस्थ हुए | मौतें |
|---|---|---|---|
| महाराष्ट्र | 1351153 | 1049947 | 35751 |
| आंध्र प्रदेश | 681161 | 612300 | 5745 |
| तमिलनाडु | 586397 | 530708 | 9383 |
| कर्नाटक | 582458 | 469750 | 8641 |
| उत्तराखंड | 390875 | 331270 | 5652 |
| गोवा | 273098 | 240703 | 5272 |
| पश्चिम बंगाल | 250580 | 219844 | 4837 |
| ओडिशा | 212609 | 177585 | 866 |
| तेलंगाना | 189283 | 158690 | 1116 |
| बिहार | 180032 | 166188 | 892 |
| केरल | 179923 | 121264 | 698 |
| असम | 173629 | 142297 | 667 |
| हरियाणा | 134623 | 114576 | 3431 |
| राजस्थान | 130971 | 109472 | 1456 |
| हिमाचल प्रदेश | 125412 | 108411 | 1331 |
| मध्य प्रदेश | 124166 | 100012 | 2242 |
| पंजाब | 111375 | 90345 | 3284 |
| छत्तीसगढ़ | 108458 | 74537 | 877 |
| झारखंड | 81417 | 68603 | 688 |
| उत्तर प्रदेश | 47502 | 36646 | 580 |
| गुजरात | 32396 | 27072 | 407 |
| पुडुचेरी | 26685 | 21156 | 515 |
| जम्मू और कश्मीर | 14457 | 10607 | 175 |
| चंडीगढ़ | 11678 | 9325 | 153 |
| मणिपुर | 10477 | 7982 | 64 |
| लद्दाख | 4152 | 3064 | 58 |
| अंडमान निकोबार द्वीप समूह | 3803 | 3582 | 53 |
| दिल्ली | 3015 | 2836 | 2 |
| मिज़ोरम | 1958 | 1459 | 0 |
स्रोतः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
11: 30 IST को अपडेट किया गया
वरदान साबित हुई सीमित अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी
पूर्वोत्तर के राज्यों की सीधी एयर कनेक्टिविटी भूटान, थाईलैंड और सिंगापुर जैसे कुछ ही देशों तक सीमित है.
कोविड-19 मामलों पर नज़र रखनेवालों का कहना है कि बाहरी देशों से पूर्वोत्तर की यह सीमित एयर कनेक्टिविटी ही इस इलाके के लिए वरदान साबित होगी. इसी ने यहां कोरोना वायरस संक्रमण की रफ़्तार धीमी करने में अहम भूमिका निभाई होगी.
असम के न्यूज़ चैनल डीवाई-365 (DY-365) में वरिष्ठ पत्रकार कुमुद दास कहते हैं, "भारत के बाक़ी राज्यों की तुलना में पूर्वोत्तर के राज्यों की सीधी कनेक्टिविटी कोरोना वायरस से गंभीर रूप से पीड़ित चीन, इटली, स्पेन और अमरीका जैसे देशों से नहीं है. यही वजह है कि इस इलाके में कोरोना वायरस ने देरी से प्रवेश किया."
कुछ ऐसी ही राय थिंक टैंक ऑब्ज़र्वर रिसर्च फाउंडेशन की वेबसाइट पर भी जताई गई है. वेबसाइट में प्रकाशित एक टिप्पणी में कहा गया है कि "लगता है पूर्वोत्तर में बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों की गै़र-मौजूदगी और बाहरी देशों से इसकी सीधी कनेक्टिविटी का न होना इसके लिए वरदान साबित हुआ है."
डेटा विस्तार से
*प्रति 1 लाख आबादी पर हुई मौतें
| अमरीका | 10,12,833 | 308.6 | 8,70,30,788 | ||
| ब्राजील | 6,72,033 | 318.4 | 3,25,35,923 | ||
| भारत | 5,25,242 | 38.4 | 4,35,31,650 | ||
| रसियन फेडरेशन | 3,73,595 | 258.8 | 1,81,73,480 | ||
| मैक्सिको | 3,25,793 | 255.4 | 60,93,835 | ||
| पेरू | 2,13,579 | 657.0 | 36,40,061 | ||
| ब्रिटेन | 1,77,890 | 266.2 | 2,22,32,377 | ||
| इटली | 1,68,604 | 279.6 | 1,88,05,756 | ||
| इंडोनेशिया | 1,56,758 | 57.9 | 60,95,351 | ||
| फ्रांस | 1,46,406 | 218.3 | 3,05,84,880 | ||
| ईरान | 1,41,404 | 170.5 | 72,40,564 | ||
| जर्मनी | 1,41,397 | 170.1 | 2,85,42,484 | ||
| कोलंबिया | 1,40,070 | 278.3 | 61,75,181 | ||
| अर्जेंटीना | 1,29,109 | 287.3 | 93,94,326 | ||
| पोलैंड | 1,16,435 | 306.6 | 60,16,526 | ||
| यूक्रेन | 1,12,459 | 253.4 | 50,40,518 | ||
| स्पेन | 1,08,111 | 229.6 | 1,28,18,184 | ||
| दक्षिण अफ्रीका | 1,01,812 | 173.9 | 39,95,291 | ||
| तुर्की | 99,057 | 118.7 | 1,51,80,444 | ||
| रोमानिया | 65,755 | 339.7 | 29,27,187 | ||
| फिलीपिंस | 60,602 | 56.1 | 37,09,386 | ||
| चिली | 58,617 | 309.3 | 40,30,267 | ||
| हंगरी | 46,647 | 477.5 | 19,28,125 | ||
| वियतनाम | 43,088 | 44.7 | 1,07,49,324 | ||
| कनाडा | 42,001 | 111.7 | 39,58,155 | ||
| चेक गणराज्य | 40,324 | 377.9 | 39,36,870 | ||
| बुल्गारिया | 37,260 | 534.1 | 11,74,216 | ||
| मलेशिया | 35,784 | 112.0 | 45,75,809 | ||
| इक्वेडोर | 35,745 | 205.7 | 9,13,798 | ||
| बेल्जियम | 31,952 | 278.2 | 42,65,296 | ||
| जापान | 31,328 | 24.8 | 94,05,007 | ||
| थाईलैंड | 30,736 | 44.1 | 45,34,017 | ||
| पाकिस्तान | 30,403 | 14.0 | 15,39,275 | ||
| ग्रीस | 30,327 | 283.0 | 37,29,199 | ||
| बांग्लादेश | 29,174 | 17.9 | 19,80,974 | ||
| ट्यूनीशिया | 28,691 | 245.3 | 10,52,180 | ||
| इराक | 25,247 | 64.2 | 23,59,755 | ||
| मिस्र | 24,723 | 24.6 | 5,15,645 | ||
| दक्षिण कोरिया | 24,576 | 47.5 | 1,84,13,997 | ||
| पुर्तगाल | 24,149 | 235.2 | 51,71,236 | ||
| नीदरलैंड्स | 22,383 | 129.1 | 82,03,898 | ||
| बोलिविया | 21,958 | 190.7 | 9,31,955 | ||
| स्लोवाकिया | 20,147 | 369.4 | 25,51,116 | ||
| ऑस्ट्रिया | 20,068 | 226.1 | 44,99,570 | ||
| बर्मा | 19,434 | 36.0 | 6,13,659 | ||
| स्वीडन | 19,124 | 185.9 | 25,19,199 | ||
| कजाखस्तान | 19,018 | 102.7 | 13,96,584 | ||
| पराग्वे | 18,994 | 269.6 | 6,60,841 | ||
| ग्वाटेमाला | 18,616 | 112.1 | 9,21,146 | ||
| जॉर्जिया | 16,841 | 452.7 | 16,60,429 | ||
| श्रीलंका | 16,522 | 75.8 | 6,64,181 | ||
| सर्बिया | 16,132 | 232.3 | 20,33,180 | ||
| मोरक्को | 16,120 | 44.2 | 12,26,246 | ||
| क्रोएशिया | 16,082 | 395.4 | 11,51,523 | ||
| बोस्निया और हर्जेगोविना | 15,807 | 478.9 | 3,79,041 | ||
| चीन | 14,633 | 1.0 | 21,44,566 | ||
| जॉर्डन | 14,068 | 139.3 | 17,00,526 | ||
| स्विट्जरलैंड | 13,833 | 161.3 | 37,59,730 | ||
| नेपाल | 11,952 | 41.8 | 9,79,835 | ||
| मोल्डोवा | 11,567 | 435.2 | 5,20,321 | ||
| इसराइल | 10,984 | 121.3 | 43,91,275 | ||
| होंडूरास | 10,906 | 111.9 | 4,27,718 | ||
| लेबनान | 10,469 | 152.7 | 11,16,798 | ||
| ऑस्ट्रेलिया | 10,085 | 39.8 | 82,91,399 | ||
| अजरबैजान | 9,717 | 96.9 | 7,93,388 | ||
| एफवाईआर मेसिडोनिया | 9,327 | 447.7 | 3,14,501 | ||
| सऊदी अरब | 9,211 | 26.9 | 7,97,374 | ||
| लिथुआनिया | 9,175 | 329.2 | 11,62,184 | ||
| अर्मीनिया | 8,629 | 291.7 | 4,23,417 | ||
| क्यूबा | 8,529 | 75.3 | 11,06,167 | ||
| कोस्टा रिका | 8,525 | 168.9 | 9,04,934 | ||
| पनामा | 8,373 | 197.2 | 9,25,254 | ||
| अफ़ग़ानिस्तान | 7,725 | 20.3 | 1,82,793 | ||
| इथियोपिया | 7,542 | 6.7 | 4,89,502 | ||
| आयरलैंड | 7,499 | 151.8 | 16,00,614 | ||
| उरुग्वे | 7,331 | 211.8 | 9,57,629 | ||
| चाइनीज ताइपे | 7,025 | 29.5 | 38,93,643 | ||
| बेलारूस | 6,978 | 73.7 | 9,82,867 | ||
| अल्जीरिया | 6,875 | 16.0 | 2,66,173 | ||
| स्लोवेनिया | 6,655 | 318.7 | 10,41,426 | ||
| डेनमार्क | 6,487 | 111.5 | 31,77,491 | ||
| लीबिया | 6,430 | 94.9 | 5,02,189 | ||
| लातविया | 5,860 | 306.4 | 8,37,182 | ||
| वेनेजुएला | 5,735 | 20.1 | 5,27,074 | ||
| फलस्तीन | 5,662 | 120.8 | 6,62,490 | ||
| कीनिया | 5,656 | 10.8 | 3,34,551 | ||
| जिम्बाब्वे | 5,558 | 38.0 | 2,55,726 | ||
| सूडान | 4,952 | 11.6 | 62,696 | ||
| फिनलैंड | 4,875 | 88.3 | 11,45,610 | ||
| ओमान | 4,628 | 93.0 | 3,90,244 | ||
| डोमिनिकन रिपब्लिक | 4,383 | 40.8 | 6,11,581 | ||
| अल सल्वाडोर | 4,150 | 64.3 | 1,69,646 | ||
| नामीबिया | 4,065 | 163.0 | 1,69,247 | ||
| त्रिनिडाड एंड टोबैगो | 4,013 | 287.7 | 1,67,495 | ||
| जाम्बिया | 4,007 | 22.4 | 3,26,259 | ||
| यूगांडा | 3,621 | 8.2 | 1,67,979 | ||
| अल्बानिया | 3,502 | 122.7 | 2,82,690 | ||
| नॉर्वे | 3,337 | 62.4 | 14,48,679 | ||
| सीरिया | 3,150 | 18.5 | 55,934 | ||
| नाइजीरिया | 3,144 | 1.6 | 2,57,637 | ||
| जमैका | 3,144 | 106.6 | 1,43,347 | ||
| कोसोवो | 3,140 | 175.0 | 2,29,841 | ||
| कंबोडिया | 3,056 | 18.5 | 1,36,296 | ||
| किर्गिजस्तान | 2,991 | 46.3 | 2,01,101 | ||
| बोत्सवाना | 2,750 | 119.4 | 3,22,769 | ||
| मॉन्टेनिग्रो | 2,729 | 438.6 | 2,41,190 | ||
| मलावी | 2,646 | 14.2 | 86,600 | ||
| एस्टोनिया | 2,591 | 195.3 | 5,80,114 | ||
| कुवैत | 2,555 | 60.7 | 6,44,451 | ||
| संयुक्त अरब अमीरात | 2,319 | 23.7 | 9,52,960 | ||
| मोजाम्बिक | 2,212 | 7.3 | 2,28,226 | ||
| मंगोलिया | 2,179 | 67.6 | 9,28,981 | ||
| यमन | 2,149 | 7.4 | 11,832 | ||
| सेनेगल | 1,968 | 12.1 | 86,382 | ||
| कमारू | 1,931 | 7.5 | 1,20,068 | ||
| अंगोला | 1,900 | 6.0 | 1,01,320 | ||
| उजबेकिस्तान | 1,637 | 4.9 | 2,41,196 | ||
| न्यूजीलैंड | 1,534 | 31.2 | 13,74,535 | ||
| बहरीन | 1,495 | 91.1 | 6,31,562 | ||
| रवांडा | 1,460 | 11.6 | 1,31,270 | ||
| घाना | 1,452 | 4.8 | 1,66,546 | ||
| सिंगापुर | 1,419 | 24.9 | 14,73,180 | ||
| स्वाजीलैंड | 1,416 | 123.3 | 73,148 | ||
| मेडागास्कर | 1,401 | 5.2 | 65,787 | ||
| डीआर कांगो | 1,375 | 1.6 | 91,393 | ||
| सूरीनाम | 1,369 | 235.5 | 80,864 | ||
| सोमालिया | 1,361 | 8.8 | 26,803 | ||
| गुयाना | 1,256 | 160.5 | 67,657 | ||
| लक्जेमबर्ग | 1,094 | 176.5 | 2,65,323 | ||
| साइप्रस | 1,075 | 89.7 | 5,15,596 | ||
| मॉरीशस | 1,004 | 79.3 | 2,31,036 | ||
| मौरिटानिया | 984 | 21.7 | 60,368 | ||
| मार्टिनिक | 965 | 257.0 | 1,95,912 | ||
| ग्वाडेलोप | 955 | 238.7 | 1,68,714 | ||
| फिजी | 866 | 97.3 | 65,889 | ||
| तंजानिया | 841 | 1.4 | 35,768 | ||
| हेटी | 837 | 7.4 | 31,677 | ||
| बहामा | 820 | 210.5 | 36,101 | ||
| रियूनियन आइलैंड | 812 | 91.3 | 4,22,769 | ||
| आइवरी कोस्ट | 805 | 3.1 | 83,679 | ||
| लाओ पीपुल्स डेम रिपब्लिक | 757 | 10.6 | 2,10,313 | ||
| माल्टा | 748 | 148.8 | 1,05,407 | ||
| माली | 737 | 3.7 | 31,176 | ||
| लेसोथो | 699 | 32.9 | 33,938 | ||
| बेलिज | 680 | 174.2 | 64,371 | ||
| कतर | 679 | 24.0 | 3,85,163 | ||
| पापुआ न्यू गिनी | 662 | 7.5 | 44,728 | ||
| फ्रेंच पोलिनेशिया | 649 | 232.4 | 73,386 | ||
| बारबाडोस | 477 | 166.2 | 84,919 | ||
| गिनी | 443 | 3.5 | 37,123 | ||
| केप वर्डे | 405 | 73.6 | 61,105 | ||
| फ़्रेंच गयाना | 401 | 137.9 | 86,911 | ||
| बुर्किना फासो | 387 | 1.9 | 21,044 | ||
| कांगो | 385 | 7.2 | 24,128 | ||
| सेंट लूसिया | 383 | 209.5 | 27,094 | ||
| गाम्बिया | 365 | 15.5 | 12,002 | ||
| न्यू कैलेडोनिया | 313 | 108.8 | 64,337 | ||
| नीजेर | 310 | 1.3 | 9,031 | ||
| मालदीव | 306 | 57.6 | 1,82,720 | ||
| गैबन | 305 | 14.0 | 47,939 | ||
| लाइबेरिया | 294 | 6.0 | 7,497 | ||
| नीदरलैंड्स एंटिल्स | 278 | 176.5 | 44,545 | ||
| टोगो | 275 | 3.4 | 37,482 | ||
| निकारागुआ | 242 | 3.7 | 14,690 | ||
| ग्रेनाडा | 232 | 207.1 | 18,376 | ||
| ब्रुनई दारुसलाम | 225 | 51.9 | 1,67,669 | ||
| अरुबा | 222 | 208.8 | 41,000 | ||
| चैड | 193 | 1.2 | 7,426 | ||
| जिबूटी | 189 | 19.4 | 15,690 | ||
| मेयोट | 187 | 70.3 | 37,958 | ||
| इक्वेटोरियल गिनी | 183 | 13.5 | 16,114 | ||
| आइसलैंड | 179 | 49.5 | 1,95,259 | ||
| चैनल आयलैंड | 179 | 103.9 | 80,990 | ||
| गिनी-बिसाऊ | 171 | 8.9 | 8,369 | ||
| सेलेल्स | 167 | 171.1 | 44,847 | ||
| बेनिन | 163 | 1.4 | 27,216 | ||
| कोमोरोस | 160 | 18.8 | 8,161 | ||
| अंडौरा | 153 | 198.3 | 44,177 | ||
| सोलोमन आइलैंड | 153 | 22.8 | 21,544 | ||
| एंटिगा एंड बरबूडा | 141 | 145.2 | 8,665 | ||
| बरमूडा | 140 | 219.0 | 16,162 | ||
| दक्षिण सूडान | 138 | 1.2 | 17,722 | ||
| टिमूर-लेस्टे | 133 | 10.3 | 22,959 | ||
| ताजकिस्तान | 125 | 1.3 | 17,786 | ||
| सियरा लियोन | 125 | 1.6 | 7,704 | ||
| सैन मरीनो | 115 | 339.6 | 18,236 | ||
| सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनाडिन्स | 114 | 103.1 | 9,058 | ||
| सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक | 113 | 2.4 | 14,649 | ||
| आइल ऑफ़ मैन | 108 | 127.7 | 36,463 | ||
| जिब्राल्टर | 104 | 308.6 | 19,633 | ||
| इरिट्रिया | 103 | 2.9 | 9,805 | ||
| नीदरलैंड्स एंटिल्स | 87 | 213.6 | 10,601 | ||
| लिचटेन्सटाइन | 85 | 223.6 | 17,935 | ||
| साओ टोम एंड प्रिंसिप | 74 | 34.4 | 6,064 | ||
| डोमोनिका | 68 | 94.7 | 14,852 | ||
| Saint Martin (French part) | 63 | 165.8 | 10,952 | ||
| ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स | 63 | 209.8 | 6,941 | ||
| मोनैको | 59 | 151.4 | 13,100 | ||
| सेंट किट्स एंड नेविस | 43 | 81.4 | 6,157 | ||
| बुरुंडी | 38 | 0.3 | 42,731 | ||
| बोनेयर, सेंट इयूस्टेटियस एंड साबा | 37 | 142.4 | 10,405 | ||
| टर्क एंड कैकस आइलैंड्स | 36 | 94.3 | 6,219 | ||
| केमैन आइलैंड्स | 29 | 44.7 | 27,594 | ||
| समोआ | 29 | 14.7 | 14,995 | ||
| फरोर आइलैंड्स | 28 | 57.5 | 34,658 | ||
| भूटान | 21 | 2.8 | 59,824 | ||
| ग्रीनलैंड | 21 | 37.3 | 11,971 | ||
| वनुआतू | 14 | 4.7 | 11,389 | ||
| किरिबाटी | 13 | 11.1 | 3,236 | ||
| डायमंड प्रिंसेज़ क्रूज़ शिप | 13 | 712 | |||
| टोंगा | 12 | 11.5 | 12,301 | ||
| एंग्विला | 9 | 60.5 | 3,476 | ||
| मॉन्टसेराट | 8 | 160.3 | 1,020 | ||
| वालिस एंड फ़्यूट्यूना द्वीप | 7 | 61.2 | 454 | ||
| पलाऊ | 6 | 33.3 | 5,237 | ||
| सेंट बारथेल्मी | 6 | 60.9 | 4,697 | ||
| एमएस ज़ानदाम क्रूज़ शिप | 2 | 9 | |||
| कुक आइलैंड्स | 1 | 5.7 | 5,774 | ||
| सेंट पियर एंड मिक़लों | 1 | 17.2 | 2,779 | ||
| फॉकलैंड | 0 | 0.0 | 1,815 | ||
| माइक्रोनेशिया | 0 | 0.0 | 38 | ||
| वैटिकन | 0 | 0.0 | 29 | ||
| मार्शल आइलैंड्स | 0 | 0.0 | 18 | ||
| अंटार्कटिका | 0 | 11 | |||
| सेंट हेलेना | 0 | 0.0 | 4 |
सही से दिखे इसके लिए अपना ब्राउज़र अपडेट करें
यह सूचना नियमित अपडेट की जाती है लेकिन हो सकता है प्रत्येक देश का नवीनतम आंकड़ा न दिखे.
** नए मरीज़ों के लिए पिछला डेटा तीन दिन का रोलिंग औसत है. मामलों की संख्या में तेज़ी से आ रहे बदलाव के कारण इस तारीख़ के लिए औसत निकालना संभव नहीं है.
स्रोत: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी, राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसियां
जब आखिरी बार आंकड़े अपडेट किए गए: 5 जुलाई 2022, 1:29 pm IST

- कोरोना वायरस के क्या हैं लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव
- कोरोना वायरस: सभी अहम सवालों के जवाब
- कोरोना महामारीः क्या है रोगियों में दिख रहे रैशेज़ का रहस्य
- कोरोना वायरसः वो छह वैक्सीन जो दुनिया को कोविड-19 से बचा सकती हैं
- कोरोना वायरस: WHO ने खान-पान के लिए बताए ये पाँच टिप्स
- मोटे लोगों के लिए क्या कोरोना वायरस ज़्यादा जानलेवा है?



(बीबीसी मॉनिटरिंग दुनिया भर के टीवी, रेडियो, वेब और प्रिंट माध्यमों में प्रकाशित होने वाली ख़बरों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करता है. आप बीबीसी मॉनिटरिंग की ख़बरें ट्विटर और फ़ेसबुक पर भी पढ़ सकते हैं.)
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)




































